---विज्ञापन---

Video: रमजान में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो ‘मकरूह’ हो सकता है रोजा

Video: आज से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया, जिसकी शुरुआत 2 मार्च को पहले रोजा के साथ हुई। रोजा रखने के बाद लोग कई गलतियां करते हैं, जिनका उनको पता भी नहीं चल पाता है कि वह गलती कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Video: मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे खास महीना रमजान का होता है, जिसकी शुरुआत चांद नजर आने के बाद होती है। भारत में 2 मार्च से रोजे की शुरुआत हो गई है। इस महीने को रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना कहा जाता है। इस महीने में ज्यादातर लोग रोजा रखते हैं, लेकिन इस दौरान वह कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिससे उनका रोजा ‘मकरूह’ (जिससे रोजे का पूरा सवाब नहीं मिल सकेगा) हो सकता है। जानिए रोजे की हालत में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपका रोजा मकरूह न हो?

कुछ लोग रोजा तो रखते हैं, लेकिन इस दौरान कई बातों को नजरअंदाज कर जाते हैं। कई लोग रोजा रखने के बाद पूरा दिन सोकर बिता देते हैं। जोकि एक रोजेदार के लिए किसी भी तरह से सही नहीं है। इसके अलावा, अपनी जबान से किसी भी तरह के गलत अल्फाज नहीं निकालने चाहिए। इससे आपका रोजा मकरूह हो सकता है। इस वीडियो के जरिए जानिए रोजेदार को और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Video: Ramzan से पहले मुस्लिमों के लिए जारी गाइडलाइंस की 15 अहम बातें, इनका रखना होगा ध्यान

First published on: Mar 02, 2025 01:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola