---विज्ञापन---

Ram Lalla Surya Tilak: रामलला का सूर्य तिलक हुआ, राम मंदिर से अद्भुत वीडियो सामने आया

Ram Mandir Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak: राम मंदिर अयोध्या से राम नवमी उत्सव और रामलला सूर्य तिलक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। जानिए श्रद्धालु लाइव रामनवमी उत्सव कहां और कैसे देख सकते हैं?

---विज्ञापन---

Ram Mandir Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak: आज 500 साल बाद रामलला का सूर्य तिलक हुआ तो काफी अद्भुत नजारा देखने को मिला। अपनी आंखों से रामलला का सूर्य तिलक देखकर रामभक्त भाव विभाेर हो गए। ऐसा विहंगम नजारा था कि राम मंदिर राम नाम के जयकारों से गूंज उठा। राम मंदिर अयोध्या में भी आज रामनवमी उत्सव मनाया गया। करीब 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला की ललाट पर पड़ीं और उनका सूर्य अभिषेक हुआ। इस दौरान भव्य आरती भी की गई।

राम मंदिर में चल रहे रामनवमी उत्सव का सीधा प्रसारण भी किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामनवमी उत्सव की लाइव स्ट्रीमिंग के इंतजाम किए गए हैं। ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या नगर निगम राम मंदिर में रामनवमी समारोह के लाइव प्रसारण के लिए पूरे अयोध्या में लगभग 100 LED स्क्रीन लगाई गईं, जिन पर श्रद्धालुओं ने रामनवमी उत्सव लाइव देखा। इसके अलावा यूट्यूब सहित ट्रस्ट के X अकाउंट पर भी लाइव प्रसारण हुआ।

---विज्ञापन---

 

ट्रस्ट की ओर से जारी की गई एडवाइजरी

---विज्ञापन---
  • 16 से 18 अप्रैल के बीच रामलला के दर्शन और आरती के लिए होने वाली स्पेशल पास बुकिंग कैंसिल कर दी गई है।
  • सभी श्रद्धालुओं को राम मंदिर में एंट्री करने के लिए अन्य भक्तों की तरह नियमों का पालन करना होगा।
  • आज भक्त रात 11 बजे तक राम मंदिर आकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
  • आज रामलला का दरबार श्रद्धालुओं के लिए करीब 20 घंटे खुला रहेगा।
  • दर्शन के दौरान भक्त अपने मोबाइल फोन और कीमती सामान न लाएं।

---विज्ञापन---

राम मंदिर में रामनवमी उत्सव कार्यक्रम

राम मंदिर अयोध्या में आज रामनवमी उत्सव कार्यक्रम सुबह साढ़े 3 बजे ही शुरू हो गया था। सबसे पहले सुबह साढ़े 3 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को रामलला के खुले दर्शन कराए गए। रामलला का श्रृंगार और अभिषेक भी चलता रहा। 5 बजे रामलला की श्रृंगार आरती हुई।

आज सारा दिन समय-समय पर रामलला को भोग लगाने के लिए 5-5 मिनट के लिए पर्दा किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं से धैर्य रखने की अपील ट्रस्ट की ओर से की गई है। रात 11 बजे तक रामलला के खुले दर्शन होंगे। शयन आरती के बाद मंदिर से निकलने वाले द्वार के पास प्रसाद वितरित किया जाएगा।

---विज्ञापन---

 

कैसे पड़ेंगी ललाल पर सूर्य की किरणें?

सूत्रों के मुताबिक, रामलला की ललाट पर सूर्य की किरणें कैसे पड़ीं? यह जानने की उत्सुकता रामभक्तों और देशवासियों के दिल में थी। इसके बारे में बताते हुए ट्रस्ट अधिकारियों ने कहा कि रामलला के सूर्य अभिषेक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। निर्माण के समय ही एक सिस्टम राम मंदिर के गर्भगृह में लगा दिया गया था। बेंगलुरु की कंपनी ने एक सिस्टम बनाया है। इस सिस्टम में अष्टधातु के 20 पाइप लगे हैं। यह सिस्टम करीब एक करोड़ 20 लाख का है, जो कंपनी की ओर से राम मंदिर को डोनेट किया गया है। इसी सिस्टम के जरिए सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 17, 2024 07:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola