हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

देश में धूम-धाम से मन रहा है रक्षाबंधन, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत सभी हस्तियों ने दी बधाई

विज्ञापन
PM Modi and Druapdai Murmu

नई दिल्ली: पूरे देश में आज धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने लिखा है- भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्‍साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्‍मान में वृद्धि करे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही संदेश में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में बधाई देते हुए लिखा है- आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत बधाई।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर बधाई संदेश देते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है।

बता दें कि रक्षा बंधन का पर्व सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। लेकिन इस सावन मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू होकर और 12 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। लेकिन सुबह से ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा, जो रात 08 बजकर 51 मिनट पर जाकर समाप्त होगा। ऐसे में 12 अगस्त को सुबह 7 बजे तक पूर्णिमा तिथि होने के कारण शुक्रवार को भी राखी मनाने की सोच रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें