राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर पुलिस जांच कर रही है। आज सोनम सहित सभी आरोपियों को पुलिस उस जगह लेकर गई, जहां राजा की हत्या को अंजाम दिया गया था। वहां हत्या के सीन को रीक्रिएट किया गया। इस दौरान कई खुलासे हुए हैं। बताया गया कि राजा की हत्या में एक नहीं, बल्कि दो हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।
जांच में सामने आया है कि राजा की हत्या के लिए दो दाओ (धारदार हथियार) का इस्तेमाल किया गया था। एक हथियार नारंगी रंग का था, जिसे बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे हथियार की तलाश जारी है। पुलिस की कोशिश है कि आज ही दूसरा हथियार भी बरामद कर लिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अन्य टीम को यह काम सौंपा जाएगा।
मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की टीम आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस आरोपियों को उस जगह भी लेकर गई, जहां स्कूटी पार्क की गई थी। राजा ने जहां से स्कूटी स्टार्ट की थी, वहां भी पुलिस आरोपियों को लेकर गई। इस जगह पर फोटो भी खींची गई थी।
शिलांग के एसपी विवेक का कहना है कि राजा के सिर पर दो जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि सोनम के सामने ही कत्ल किया गया था। पहला हमला विशाल ने किया था, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद सोनम चिल्लाई और वहां से भाग गई। जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम के सामने ही कत्ल किया गया।
हत्या से पहले राजा के पास खड़े थे दोनों आरोपी
जिस जगह राजा की हत्या को अंजाम दिया गया, वहां दोनों आरोपी राजा के दाएं और बाएं खड़े थे और सोनम के इशारे का इंतजार कर रहे थे। सोनम ने रीक्रिएशन के दौरान कबूल किया कि राजा की हत्या उसके सामने हुई थी। इसके बाद सोनम ने अपना एक फोन तोड़कर फेंक दिया था और एक फोन के साथ इंदौर वापस लौट गई थी।
वहीं, शिलांग पुलिस इंदौर में भी मौजूद है, जहां किराए पर लिए गए कमरे की जांच की जा रही है। फाइनेंशियल एंगल की भी जांच की जा रही है। त्रिकोणीय प्रेम के अलावा अन्य एंगल से भी जांच चल रही है। अब पुलिस सोनम के परिवारवालों से पूछताछ करने वाली है। एसपी ने कहा कि अभी कई एंगल बाकी हैं, जिनकी जांच की जानी है।
जांच टीम ने बताया कि जिस खाई में राजा को फेंका गया था, दूसरा दाओ हथियार भी वहीं फेंका गया। राजा पर तीन वार किए गए थे, और तीनों आरोपियों ने एक-एक वार किया था। सोनम ने पार्किंग में ही कातिलों को राजा की हत्या का इशारा कर दिया था। जब पहली बार राजा पर हमला हुआ और खून निकलने लगा, तो सोनम चिल्लाते हुए वहां से पीछे हट गई।
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
37 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
3 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
5 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines