राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस तेजी से जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ के बाद अब पुलिस सभी आरोपियों को लेकर उस जगह जाने वाली है, जहां राजा की हत्या हुई थी। पुलिस यह भी देखेगी कि कैसे सोनम ने हत्यारों को इशारा करके राजा की हत्या करने के लिए कहा था।
जानकारी के मुताबिक, सोनम रघुवंशी, किलर्स आकाश, आनंद, विशाल और राज कुशवाहा को उस जगह ले जाया जाएगा, जहां इन्होंने राजा की हत्या की थी। इसके साथ ही घटना का रिक्रिएशन भी करवाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम ने हत्यारों से कहा था, “HIT HIM, HIT HIM”। इस घटना को भी रिक्रिएट करवाया जाएगा।
राजा पर किस तरह से हमला किया गया था?
राजा की हत्या कब और कैसे की गई थी? राजा पर किस तरह से हमला किया गया था? कैसे धारदार हथियार से वार किया गया था? सोनम ने कैसे आरोपियों से कहा था कि “HIT HIM”? इस दौरान सोनम कहां खड़ी थी, कैसे किलर्स के साथ मिलकर उसने लाश को ठिकाने लगाया था? और वह वहां से कैसे फरार हुई थी? हर सीन को रिक्रिएट करवाया जाएगा।
वहीं, मेघालय पुलिस ने सोनम के भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। सोनम के भाई गोविंद ने कहा है कि उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने जरूर बुलाया है, लेकिन मैंने उनसे थोड़ा समय मांगा है। मैं अपना बयान दर्ज कराने जरूर जाऊंगा और जांच में सहयोग करूंगा।
यह भी पढ़ें : ‘पिता के लिए सोनम ने दी पति की बलि…’ राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान
बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए थे, लेकिन सोनम ने साजिश के तहत अपने पति राजा की हत्या करवा दी थी। इसके बाद वह करीब 13 दिन लापता रही और फिर गाजीपुर से बरामद हुई। उसकी बरामदगी के बाद मेघालय से पुलिस आई और उसे अपने साथ लेकर गई। अब पूरे मामले की जांच चल रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, सोनम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
4 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines