Sonam Raghuvanshi Case: 'पिता के लिए सोनम ने दी पति की बलि...' राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान

Sonam Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने हत्या के इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम ने अपने हार्ट पेशेंट पिता के लिए पति की बलि दी है। पढ़ें इंदौर से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट…

Sonam Raghuvanshi Case (3)

राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान

 Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आ गया है। राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने एक बार फिर से सोनम के मायके वालों पर आरोप लगाया है। सोनम के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे सचिन रघुवंशी ने अपने भाई राजा की हत्या पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजा की हत्या को बलि बताया है। सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम के पिता दिल के रोग से पीड़ित हैं। अपने हार्ट पेशेंट पिता के लिए सोनम ने अपने पति की बलि दी है।

विज्ञापन

सोनम ने पिता के लिए दी पति की बलि

अपने भाई राजा रघुवंशी की हत्या को बलि बताते हुए सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम के पिता दिल के रोग के मरीज हैं। उन्हें 2 बार हार्ट अटैक आ चुका है। पिता को जीवनदान देने के लिए सोनम के परिवार ने घर में उल्टी तस्वीर लगाई और कामाख्या देवी में तंत्र पूजा कराई थी और अब अपने हार्ट पेशेंट पिता को जीवनदान देने के लिए राजा की बलि दी है। इस दौरान सचिन रघुवंशी ने सोनम की मां, पिता और भाई गोविंद का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंगलसूत्र पहनाते वक्त नाखुश थी सोनम

इस दौरान सचिन रघुवंशी ने सोनम-राजा की शादी को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। सोनम की शादी के सामने आए वीडियो पर सचिन ने कहा कि मंगलसूत्र पहनाते वक्त सोनम नाखुश दिख रही थी। सोनम ने उसी मंगलसूत्र को उतारकर मेरे भाई राजा की हत्या की है। सोनम पहले से ही बहुत शातिर थी, वह इंदौर में रहकर चली गई, किसी को कानोकान खबर नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ