Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Railway Budget 2026: 7 हाई स्पीड कॉरिडोर, 4 राज्यों को रेल कनेक्टिविटी… जानें बजट में रेलवे को क्या-क्या मिला?

Rail Budget 2026 Updates: साल 2026-27 के लिए पेश किए बजट में रेलवे सेक्टर को करीब 3 लाख करोड़ का बजट मिला है और 7 नए कॉरिडोर भी मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके लोगों की कई उम्मीदों पर पानी फिर गया, क्योंकि कई ऐसे ऐलान होने की उम्मीद थी, जिससे रेलवे के साथ-साथ देशवासियों का भी फायदा होता, लेकिन बजट में उनका जिक्र तक नहीं किया गया.

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 1, 2026 14:00
Rail Budget 2026 Finance Minister Nirmala Sitharaman
बजट में रेलवे को करीब 3 लाख करोड़ का बजट मिला है.

Rail Budget 2026, Fm Nirmala Sitharaman Full Speech: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया और हर सेक्टर के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का अगले 5 साल के लिए ड्राफ्ट पेश किया. हेल्थ, एजुकेशन, डेफेंस, बिजनेस, MSME आदि के साथ-साथ सरकार ने रेलवे के लिए भी बजट में बड़ा ऐलान किया. वित्त मंत्री ने इस बार रेलवे को 2,93,030 करोड़ का बजट दिया है और 4 राज्यों को रेल कनेक्टिविटी का तोहफा देते हुए 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान भी किया है.

पूरी नहीं हुई रेलवे और लोगों की ये उम्मीदें

वहीं रेल बजट से देशवासियों के हाथ निराशा भी लगी है, क्योंकि लोगों को रेल ट्रांसपोर्ट को लेकर कई ऐलान होने की उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हो पाईं. वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए उनका जिक्र तक नहीं किया. लोगों को उम्मीद थी कि वित्त मंत्री बुजुर्गों के लिए सस्ती ट्रेन टिकट का ऐलान करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेलवे को कवच सिस्टम, रेल लाइनों के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, रेलवे स्टेशनों की हालत और सुविधाओं में सुधार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अमृत भारत ट्रेन, नए एसी कोच, बुलेट ट्रेन को लेकर ऐलान होने की उम्मीद भी थी.

7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर का ऐलान किया

रेल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है. यह 7 कॉरिडोर पुणे-मुंबई, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वााराणसी, वाराणासी-सिलिगुड़ी के बीच बनेंगे. इन 7 कॉरिडोर से जहां 4 स्टेट पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और दिल्ली आपस में जुड़ेंगे, वहीं कई शहरों और गांवों तक रेल कनेक्टिविटी पहुंचेगी. सफर में कम समय और कम पैसा लगेगा. साथ ही टूरिज्म सेक्टर भी बूस्ट होगा, खासकर धर्मनगरी काशी तक लोगों की पहुंच बढ़ेगी.

---विज्ञापन---

साल 2025-26 के बजट में क्या-क्या था?

बता दें कि साल 2025-26 के बजट में रेलवे को 2,55,445 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे , वहीं कई अहम फैसले लिए गए थे. वहीं साल 2024-25 के बजट में रेलवे को 2,55,393 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे और 3 बड़े रेलवे कॉरिडोर प्रोग्राम की घोषणा की गई थी, जिनमें ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर शामिल था. वहीं साल 2025-26 में ट्रेन हादसे रोकने के लिए सिक्योरिटी सिस्टम ‘कवच’ के विस्तार के लिए ज्यादा पैसा दिया गया था.

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 1337 स्टेशनों को मॉडर्न बनाने के लिए सेलेक्ट किया गया है, जिनमें से 1197 स्टेशनों पर काम चल रहा है. वंदे भारत और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (NHSRCL) के लिए 21000 करोड़ इन्वेस्टमेंट अनाउंस किया गया था.

    First published on: Feb 01, 2026 01:22 PM

    संबंधित खबरें

    Leave a Reply

    You must be logged in to post a comment.