नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के तहत एक महीने से ज्यादा समय से सड़कों पर उतरे हुए हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 35 वां दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 900 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। मंगलवार को यात्रा चित्रादुर्गा में थी जहां अबतक इस यात्रा ने 905 किमी का सफर कन्याकुमारी से तय कर लिया है।
भारत जोड़ो यात्रा’ के 35वें दिन की शुरूआत आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग के चल्लाकेरे से आज सुबह 6.30 बजे शुरू हुई। पदयात्रा 11 बजे विश्राम के लिए रुकेगी और शाम 4 बजे दोबारा शुरु होकर हिरेहल्ली पहुंचेगी। जहां स्वामी विवेकानंद नेशनल स्कूल में पदयात्रा रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जिसने 30 सितंबर को केरल से कर्नाटक में प्रवेश किया था। कर्नाटक में ये यात्रा 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी 6 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल हुई थीं.
अभी पढ़ें – Mahakal Corridor Live Update: पीएम मोदी पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, मंत्रोउच्चारण के साथ पूजन शुरू
आपको बता दें कि कर्नाटक में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो देश में फिलहाल कर्नाटक ही एक ऐसा चुनावी राज्य है, जहां कांग्रेस न केवल बीजेपी को जबरदस्त टक्कर दे रही है बल्कि सत्ता की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है। यही कारण है कि दक्षिण भारत में बीजेपी का एकमात्र किला माने जाने वाले कर्नाटक में कांग्रेस ने सारी ताकत झोंक दी है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
52 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines