Rahul Gandhi On Election Commission : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहली बार चुनाव आयोग की प्रशंसा की। उन्होंने ECI के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची सौंपने के लिए उठाया गया पहला अच्छा कदम है। साथ ही राहुल गांधी ने पूछा कि डिजिटल डेटा कब तक सौंपेंगे?
रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने वोटर लिस्ट सौंप दी। यह EC का पहला अच्छा कदम है। उन्होंने आगे पूछा कि क्या चुनाव आयोग कृपया यह बता सकता है कि यह डेटा डिजिटल, मशीन-पठनीय प्रारूप में कब तक सौंप दिया जाएगा?
यह भी पढ़ें : ‘महाराष्ट्र के मतदान केंद्रों से CCTV फुटेज जारी करें’, ECI के जवाब पर राहुल गांधी का पलटवार
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि चुनाव की चोरी का पूरा खेल। 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था। मैंने अपने आर्टिकल में विस्तार से बताया है कि कैसे यह साजिश स्टेप बाय स्टेप रची गई? पहले चरण में चुनाव आयोग की नियुक्ति करने वाले पैनल पर कब्जा, दूसरे चरण में वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाता जोड़े गए, तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ा चढ़ा कर दिखाए, चौथे चरण में जहां बीजेपी को जिताना था, वहां टारगेट करके फर्जी वोटिंग कराई गई, पांचवें चरण में सबूतों को छुपा दिया गया। ये समझना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी बौखलाई हुई क्यों थी।
नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव में धांधली को मैच फिक्सिंग कहा
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में धांधली भी मैच फिक्सिंग जैसी होती है, जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है। हर जिम्मेदार नागरिक को सबूतों को खुद देखना चाहिए, सच्चाई समझनी चाहिए और जवाब मांगने चाहिए, क्योंकि महाराष्ट्र की यह मैच फिक्सिंग अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर वहां भी, जहां-जहां बीजेपी हार रही होगी। मैच फिक्स किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं।
यह भी पढ़ें : ‘बिहार में चुनाव हारने वाली है कांग्रेस’, राहुल गांधी के बयान पर चिराग पासवान का तंज
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
6 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines