कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर संसद में बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने लोकसभा अध्यक्ष से बोलने देने के लिए अनुमति मांगी, लेकिन वह चले गए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये सही तरीका नहीं है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही “अलोकतांत्रिक तरीके” से चल रही है। उनका दावा था कि सदन में लोकसभा स्पीकर द्वारा उनके बार-बार बोले के अनुरोधों को नजरअंदाज किया गया, जबकि उन्हें कई प्रमुख मुद्दों को उठाना था।
बार-बार बोलने से रोका गया
राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है? मैंने उनसे (अध्यक्ष से) अनुरोध किया कि मुझे बोलने दें, लेकिन वह तेजी से चले गए और मुझे बोलने नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि वह महाकुंभ मेले और बेरोजगारी के बढ़ते मुद्दे पर बोलना चाहते थे। लेकिन उन्हें बार-बार बोले से रोका गया।
इस सरकार में लोकतंत्र की कोई जगह नहीं
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया, मैं सदन में चुपचाप बैठा रहा। फिर भी, जब भी मैं खड़ा होता हूं, मुझे बोलने से रोका जाता है। जिससे साबित होता है कि बीजेपी की सरकार में लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है।
लोकसभा स्पीकर ने की थी ये टिप्पणी
बता दें इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को सदन की प्रक्रिया के नियमों का पालन करने के लिए कहा था। बता दें कि अध्यक्ष ने कहा था कि सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपना आचरण इस प्रकार से रखें जिससे सदन के उच्च मानदंड़ों और गरिमा का पालन हो। उन्होंने कहा था कि मेरे संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं जहां सदस्यों का आचरण उच्च मानदंडों के अनुरूप नहीं है।
अध्यक्ष ने राहुंल गांधी से की थी ये अपील
अध्यक्ष ने कहा था कि इस सदन में पिता और पुत्री, माता और पुत्री, पति और पत्नी सदस्य रहे हैं। इस संदर्भ में मैं विपक्ष के नेता से अपेक्षा करता हूं कि वे नियम 349 के अनुसार आचरण करें, जो सदन में सदस्यों द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों से संबंधित है। अध्यक्ष ने कहा था कि विशेष रूप से विपक्ष के नेता से यह अपेक्षा की जाती है कि वह नियमों के अनुसार आचरण करें।
ये भी पढ़ें: Pamban Bridge: 6000 फीट लंबा, वर्टिकल लिफ्ट, किसी चमत्कार से कम नहीं तमिलनाडु का पंबन पुल, जानें कब होगा उद्घाटन
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
28 mins ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
1 hr agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
3 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
7 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
10 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
13 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
15 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines