---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: पुलिसवालों को दौड़ाया, थाने पर पत्थरबाजी, 11 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद सड़कों पर उतरे लोग

Bengal girl body find in canal: पीड़िता कृपाखाली इलाके की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार पीड़िता ट्यूशन से लौट रही थी जब उसे किडनैप कर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

---विज्ञापन---

Huge protests after Bengal girl body found in canal: पश्चिम बंगाल में 11 साल की लापता बच्ची का नहर में शव मिला है। शव मिलने से गुस्साए परिजन जब थाने शिकायत करने पहुंचे तो आरोप है कि उन्हें प्रताड़ना दी गई और वहां से भगा दिया। परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस ने लापरवरही बरती और मृतका के साथ रेप किया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है।

उग्र भीड़ ने थाने पर किया पथराव 

इस सब से गुस्साए परिजन शनिवार को सड़कों पर उतर आए। पीड़िता 24 परगना जिले में रहती थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि घटना से गुस्साई बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर पैदल मार्च किया। उग्र भीड़ ने कुलतली थाने पर पथराव किया और उसका बोर्ड तक तोड़ डाला। भीड़ को देख पुलिसकर्मी पहले ही थाना खाली कर वहां से भाग गए। वीडियो में महिलाएं पुलिसकर्मियों को तलाशती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

पुलिस मामला रफा-दफा करने में जुटी 

जानकारी के अनुसार 11 साल की बच्ची बीते शुक्रवार से घर से लापता थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत की। अब बच्ची की लाश गांव के नहर में पड़ी मिली है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची का रेप कर उसकी हत्या की गई है। जबकि पुलिस केवल लापता में दर्ज कर मामले को रफा-दफा करने में जुटी है। सोशल मीडिया पर लोग बंगाल पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी नेता पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

गुस्साए लोगों ने सड़कों पर की आगजनी

बताया जा रहा है कि पीड़िता कृपाखाली इलाके की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार पीड़िता ट्यूशन से लौट रही थी जब उसे किडनैप कर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। शव मिलने के बाद इलाके में दो समुदाय के बीच तनाव बना हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने में जुटी है। गुस्साए परिजनों ने सड़कों पर आगजनी की और बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।

First published on: Oct 05, 2024 04:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola