नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दोनों राज्यों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री हरियाणा के फरीदाबाद में ‘अमृता अस्पताल’ और उसके बाद पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र’ का उद्घाटन करेंगे।
अभी पढ़ें – JNU की वीसी का बयान- ‘कोई भगवान ब्राह्मण नहीं, शिव हैं शूद्र’
सबसे पहले प्रधानमंत्री हरियाणा के फरीदाबाद जाएंगे। प्रधानमंत्री यहां 2,600 बिस्तरों वाले अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल को 6,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस अस्पताल से फरीदाबाद और दिल्ली आसपास के क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।
इसके बाद पीएम मोदी का मोहाली जाने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री वहां ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’ का लोकार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि टाटा मेमोरियल सेंटर ने इस अस्पताल को 660 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में 300 बिस्तर की सुविधा होगी और यह अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे एमआरआई, सीटी, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी और ब्रैकीथेरेपी से युक्त है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोहाली में समारोह स्थल के 2 किमी इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इलाके को नो फ्लाई जोन में बदल दिया गया है। साथ ही पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। पिछली बार सुरक्षा चूक के चलते इस बार करीब 7 हजार जवान ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।
अभी पढ़ें – दिल्ली: गोलीबारी से दहली राजधानी, बदमाशों की फायरिंग में दो लोगों की मौत
आपको बता दें कि इसके पहले पंजाब में 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी जिसकी वजह से उनका काफिला 15-20 मिनट तक फिरोजपुर हाइवे पर रुका रहा था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
48 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines