हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान को घर में घुसकर 3 बार मारा', पश्चिम बंगाल में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में विशाल जनसभा को संबोधित किया और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने दुनिया को बता दिया है कि अगर अब भारत पर आतंकी हमला हुआ तो दुश्मन को उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत नए सामर्थ्य के साथ समृद्धि की नई गाथा लिख रहा है। आज देश का हर नागरिक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दिनरात जुटा है। विकसित भारत बनाने के लिए पश्चिम बंगाल का भी विकसित होना बहुत जरूरी है, इसलिए पश्चिम बंगाल को भी नई ऊर्जा के साथ जुटना है। उन्होंने कहा कि बंगाल को फिर उसी भूमिका में आना होगा, जो कभी यहां की पहचान थी। इसके लिए जरूरी है कि पश्चिम बंगाल फिर से नॉलेज का, ज्ञान-विज्ञान का केंद्र बनें। बंगाल मेक इन इंडिया का एक बहुत बड़ा सेंटर बने। बंगाल अपनी विरासत पर गर्व करते हुए उसे संरक्षित करते हुए तेज गति से आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें : ‘बंगाल के 2.5 लाख से अधिक घरों में पहुंचेगी PNG’, PM मोदी ने परियोजना की रखी आधारशिला

विज्ञापन

कई संकटों से घिरा है पश्चिम बंगाल : PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इसी संकल्प के साथ काम कर रही है। भाजपा पूर्वोदय की नीति पर चल रही है। बीते दशक में यहां के विकास के लिए भाजपा सरकार ने हजारों करोड़ का निवेश किया है। पश्चिम बंगाल आज एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है। एक संकट समाज में फैली हिंसा और अराजकता का है। दूसरा संकट माताओं बहनों को असुरक्षा का है, उनके साथ हो रहे जघन्य अपराधों का है। तीसरा संकट नौजवानों में फैल रही घोर निराशा का है, बेतहाशा बेरोजगारी का है। चौथा संकट घनघोर करप्शन का है, यहां के सिस्टम पर लगातार कम होते जन-विश्वास का है। पांचवां संकट गरीबों का हक छिनने वाली सत्ताधारी पार्टी की स्वार्थी राजनीति का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी सरकार पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ, मालदा में जो कुछ हुआ, वो यहां की टीएमसी सरकार की निर्ममता का उदाहरण है। बंगाल की जनता को अब टीएमसी सरकार के सिस्टम पर भरोसा नहीं है। यहां की जनता के पास अब सिर्फ कोर्ट का ही आसरा है, इसलिए पूरा बंगाल कह रहा है- बंगाल में मची चीख-पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार। पीएम मोदी ने आगे कहा कि टीएमसी सरकार ने अपने शासनकाल में हजारों टीचर्स का फ्यूचर बर्बाद कर दिया है। टीएमसी के घोटालेबाजों ने सैकड़ों गरीब परिवार के बेटे-बेटियों को अंधकार में धकेल दिया है।

विज्ञापन

सेना ने पाक को सिंदूर की शक्ति का अहसास किया : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि देशभर में आज 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। मैं तो चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भी 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले, लेकिन TMC सरकार ये नहीं करने दे रही है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता की, उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था। आपके भीतर जो आक्रोश था, आपका जो गुस्सा था, उसको मैं भलीभांति समझता था। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया। हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

उन्होंने कहा कि हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया, जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी। आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी पॉजिटिव नहीं है। जब से वो अस्तित्व में आए हैं, तब से ही उसने सिर्फ आतंक को पाला है। आतंक और नरसंहार पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी expertise है। जब सीधा युद्ध लड़ा जाता है, तब उसकी हार तय होती है, उसकी पराजय निश्चित होती है। यही कारण है कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों का सहारा लेती है। 1947 में बंटवारे के बाद से ही उसने भारत पर आतंकी हमला किया। कुछ सालों के बाद उसने यहां पड़ोस में आज के बांग्लादेश में जो आतंक फैलाया, पाकिस्तान की सेना ने जिस प्रकार बांग्लादेश में रेप और मर्डर किए वो कोई भूल नहीं सकता। बंगाल की इस धरती से ये 140 करोड़ भारतीयों का ऐलान है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : कौन हैं जॉन बारला? जो TMC में हुए शामिल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola