Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

AI Summit के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक मैराथन, 7 देशों के दिग्गजों से आज होगी अहम द्विपक्षीय बातचीत, जानिए पूरा शेड्यूल

AI Impact Summit India 2026: AI समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्पेन, फिनलैंड, सर्बिया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, भूटान और कजाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इन बैठकों में AI, व्यापार, तकनीक और वैश्विक सहयोग पर चर्चा होगी.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 18, 2026 09:00
AI Impact Summit India 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक के बाद एक कई अहम बैठक करने वाले हैं. AI Summit में शामिल होने के लिए भारत आए 7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों के साथ पीएम मोदी अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. पीएम मोदी बुधवार को स्पेन, फिनलैंड, सर्बिया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, भूटान और कजाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे. इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य भारत और इन देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है. सभी द्विपक्षीय बैठकें नई दिल्ली में मौजूद हैदराबाद हाउस में होंगी. सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस, इन्वेस्टमेंट, क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल सिक्योरिटी जैसे मुद्दे बातचीत के अहम बिंदु होंगे.

ये भी पढ़ें: AI Impact Summit India 2026 LIVE Updates: दिल्ली पहुंचीं स्वीडन की उप प्रधानमंत्री एब्बा बुश, जानें AI समिट के तीसरे दिन के अपडेट

---विज्ञापन---

दिनभर चलने वाली बैठकों का शेड्यूल

प्रधानमंत्री मोदी की पहली बैठक हैदराबाद हाउस में सुबह 11 बजे स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज के साथ होगी. भारत और स्पेन के बीच रिन्यूएबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और रक्षा सहयोग पर चर्चा की संभावना है.

सुबह 11:40 बजे पीएम मोदी फिनलैंड के प्रधानमंत्री एंटी पेटेरी ओरपो से मुलाकात करेंगे. इस दौरान भारत और फिनलैंड के बीच 5G-6G टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और इनोवेशन पर खास बातचीत हो सकती है.

---विज्ञापन---

दोपहर 12:20 बजे प्रधानमंत्री मोदी सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच से बातचीत करेंगे. भारत और सर्बिया के बीच व्यापार बढ़ाने, फार्मा और आईटी सेक्टर में सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है.

किसके साथ होगी दिन की आखिरी बैठक?

दोपहर 1 बजे पीएम मोदी की क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ बैठक होगी. इस दौरान भारत और क्रोएशिया के बीच पर्यटन, समुद्री सहयोग और निवेश को लेकर बातचीत हो सकती है.

दोपहर 2:45 बजे प्रधानमंत्री मोदी की एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस से मुलाकात होगी. एस्टोनिया डिजिटल गवर्नेंस और ई-गवर्नमेंट के क्षेत्र में एक कदम आगे है, ऐसे में भारत-एस्टोनिया टेक्नोलॉजी साझेदारी अहम रहेगी.

दोपहर 3:25 बजे पीएम मोदी भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग टोबगे से मिलेंगे. इस दौरान भारत और भूटान की ऐतिहासिक दोस्ती, विकास परियोजनाएं और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा होगी.

शाम 4:40 बजे दिन की आखिरी बैठक कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्झास बेक्टेनोव के साथ होगी. भारत और कजाकिस्तान के बीच ऊर्जा, कनेक्टिविटी और मध्य एशिया सहयोग को लेकर बातचीत होगी.

ये भी पढ़ें: भारत को दुनिया की टॉप-3 AI पावर बनाने का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- इंडिया कंज्यूमर नहीं, क्रिएटर बनेगा

First published on: Feb 18, 2026 08:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.