---विज्ञापन---

‘हम बस पाकिस्तान पर अटैक करने ही वाले थे कि…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नेवी चीफ ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना समुद्र से पाकिस्तान पर कुछ ही मिनटों में हमला करने वाली थी, जब उन्होंने 'सैन्य कार्रवाई रोकने' की अपील की थी.

भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना समुद्र से पाकिस्तान पर कुछ ही मिनटों में हमला करने वाली थी, जब उन्होंने ‘सैन्य कार्रवाई रोकने’ की अपील की थी.

पीटीआई की खबर के अनुसार, नेवी चीफ नौसेना अलंकरण समारोह में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले साल चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी विशिष्ट सेवा के लिए दो शीर्ष नौसेना अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया.

---विज्ञापन---

उन्होंने इंडियन नेवी की भूमिका पर कहा, ‘यह अब कोई छिपी हुई बात नहीं है कि जब पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया, तब हम समुद्र से उस पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे.’

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अलर्ट थी इंडियन नेवी

नेवी चीफ के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर थी और पाकिस्तान पर हमले के लिए तैयार भी थी. इससे साफ होता है कि अगर हालात और बिगड़ते तो भारतीय सेना और नौसेना भी वायुसेना के साथ सैन्य अभियान में शामिल हो सकती थीं. हालांकि तब तक पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा.

---विज्ञापन---

भारत ने की थी जवाबी कार्रवाई

पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. इस हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. 6-7 मई की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों पर जमकर हमले किए थे. इस सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड और हथियारों को तबाह करना था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.

First published on: Apr 01, 2026 11:35 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola