Kal Ka Mausam: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी; जानें अपने राज्य का वेदर अपडेट

अप्रैल महीने की शुरूआत हो चुकी है. इसके साथ ही IMD ने अप्रैल की शुरुआत में ही देश के 11 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

WEATHER NEW.jpg

Kal Ka Mausam 2 April: अप्रैल महीने की शुरूआत हो चुकी है. इसके साथ ही IMD ने अप्रैल की शुरुआत में ही देश के 11 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित 11 राज्यों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन

अप्रैल में होगी बारिश?

मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम के इस बदलाव का कारण ईरान के ऊपर सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ को बताया है. इस विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

किन राज्यों में कितना रहेगा तापमान

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 2 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. अगले कुछ दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि तापमान आरामदायक स्तर पर बने रहने की उम्मीद है.

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 3 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिलसे कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होगी. इससे दोपहिया वाहन चलाने वालों को तेज हवाओं के बीच सड़कों पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम में हो रहे बदलाव से बिहार में भी असर देखने को मिलेगा. वहीं, पटना में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. IMD के अनुसार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, बेगूसराय, रोहतास, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में भी बारिश देखने को मिल सकती है.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में कल 2 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अशोक नगर, दमोह, पन्ना, दतिया, ग्वालियर, सागर में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

विज्ञापन

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक राजधानी जयपुर के अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, चुरू, झुंझुनू, धौलपुर, सवाई माधोपुर में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

हिमाचल में कल होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 3 से 4 अप्रैल के बीच शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान यहाँ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

विज्ञापन

गुजरात और महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में 2 और 3 अप्रैल को मध्यम से हल्की बारिश के साथ गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है, इसके अलावा महाराष्ट्र में 3 अप्रैल तक बिजली गिरने की संभावना है. इसके बाद 4 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज के साथ आंधी यानी 50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक तेज हवा चलने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ