---विज्ञापन---

देश

राज्यसभा में गूंजा ‘कब्र’ शब्द! जानें- PM मोदी ने 1.35 घंटे लंबे भाषण में कितनी बार किया इसका जिक्र

PM Modi Speech in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने राज्यसभा में भाषण के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधा. कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, 'मोहब्बत की दुकान चलाने का ढोंग करने वाले, पीठ पीछे मेरी कब्र खोदने में लगे रहते हैं' पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई बार कब्र शब्द का इस्तेमाल किया.

Author Edited By : Aman Maheshwari
Updated: Feb 5, 2026 19:56
PM Modi Speech in Rajya Sabha
Photo Credit- Social Media

PM Modi Speech in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपने भाषण में सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसे. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है कि मोदी प्रधानमंत्री पद पर कैसे पहुंचा. इसके साथ ही उन्होंने मोहब्बत की दुकान वाली बात कही और इसके बाद बोला कि, अब मोहब्बत की दुकान वाले मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं. पीएम मोदी ने बताया कब्र खोदना उनका नारा नहीं भाव है.

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा विपक्ष

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि, वे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं. विपक्ष लोकतंत्र की बात करता है और इस तरह के नारे लगाना और देश के नागरिक की कब्र खोदने की बात करना क्या संविधान का अपमान नहीं है. मोदी कांग्रेस पर खूब गरजे और मोदी तेरी कब्र खुदेदी के नारे का कई बार जिक्र किया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – ‘तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे…’, जब PM मोदी ने राज्यसभा में शायरी सुनाकर विपक्ष को लपेटा; देखें VIDEO

---विज्ञापन---

भाषण में 24 बार किया कब्र शब्द का इस्तेमाल

पीएम मोदी ने अपने भाषण में 24 बार कब्र शब्द का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कई कारण बताए कि, आखिर क्यों कांग्रेस मोदी की कब्र खोदना चाहती है. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है कि मोदी यहां तक कैसे पहुंचा इसलिए वे मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं. पहले सेना के पास गोला-बारूद, बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं थी हमने देश के जवाों के पास खजाने खोल दिए इसलिए वे मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं. हमने 370 की दीवार गिरा दी इसलिए कब्र खोदना चाहते हैं. हमने ऑपरेशन सिंदूर किया इसलिए कब्र खोदना चाहते हैं. इसी तरह मोदी ने अपने भाषण में एक के बाद एक 24 बार कब्र शब्द का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” जैसे आपत्तिजनक और शर्मनाक नारों को नफरत का प्रतीक बताया.

First published on: Feb 05, 2026 07:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.