Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘बंगाल सरकार ने सारी हदें पार की…’, राष्ट्रपति की ममता बनर्जी से नाराजगी के बाद PM मोदी का TMC पर निशाना

पीएम मोदी ने कहा पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं. राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 7, 2026 20:14

बंगाल दौरे पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ममता बनर्जी से नाराजगी वाले बयान पर पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है. राष्ट्रपति मुर्मू बंगाल में संथाल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गई थी. लेकिन जहां कार्यक्रम आयोजित हुआ, उस जगह को लेकर राष्ट्रपति खफा थीं. इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंची थीं. इस पर राष्ट्रपति ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि हो सकता है कि वो किसी बात पर गुस्सा हों, वो मेरी छोटी बहन है.

राष्ट्रपति का यह बयान आने के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा, ‘यह शर्मनाक हरकत है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. हर कोई जो डेमोक्रेसी और आदिवासी समुदायों के सशक्तीकरण में विश्वास करता है, वह निराश है. खुद आदिवासी समुदाय से आने वाली राष्ट्रपति की ओर से व्यक्त की गई पीड़ा और दुख ने भारत की जनता के मन में अपार दुख पैदा कर दिया है.’

---विज्ञापन---

आगे पीएम मोदी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं. राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है. यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल सरकार संथाल संस्कृति से जुड़े अहम मामले को इतनी लापरवाही से लेती है. राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है. इस पद की गरिमा का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए. उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी में समझदारी आएगी.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘वो मेरी छोटी बहन, लेकिन…’, बंगाल दौरे पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्यों हुईं ममता बनर्जी से नाराज

क्यों नाराज हुईं राष्ट्रपति?

संथाल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवा क्षेत्र में आयोजित करवाया गया था. राष्ट्रपति का कहना है कि यह जगह बहुत छोटी थी और यहां संथाली लोग पहुंच ही नहीं पाए. कार्यक्रम के बाद वह एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधाननगर मैदान पहुंचीं. विधाननगर मैदान पहुंचकर राष्ट्रपति ने हैरानी जताते हुए कहा कि मुझे बताया गया था कि यह जगह छोटी है, इसलिए फांसीदेवा में कॉन्फ्रेंस रखी गई. उन्होंने कहा कि प्रशासन सोच रहा होगा कि ज्यादा संथाली लोग ना पहुंचें और राष्ट्रपति ऐसे ही आएं और घूमकर चली जाएं. लेकिन मैं बहुत दुखी हूं.

यह भी पढ़ें : TMC ने राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, लिस्ट में पूर्व DGP और एक फेमस एक्ट्रेस

साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जब भी राष्ट्रपति आते हैं तो मुख्यमंत्री और मंत्री आते हैं. लेकिन मुख्यमंत्री मैडम नहीं पहुंचीं. राज्यपाल का तो तबादला हो गया है. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया. मैं भी बंगाल की ही बेटी हूं. ममता मेरी छोटी बहन हैं. किसी बात का गुस्सा होगा, इसलिए वहां कार्यक्रम किया. लेकिन कोई बात नहीं, कोई गिला शिकवा नहीं है.

First published on: Mar 07, 2026 08:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.