'देश इस चुनौती से भी निपटेगा', मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले PM मोदी; जानिए मीटिंग की बड़ी बातें

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध से भारत समेत दुनियाभर में इसका असर देखने को मिला है, लेकिन इन चुनौतियों के बाद भी पीएम मोदी ने कहा कि हमें ‘टीम इंडिया’ की तरह मिलकर इस चुनौती से निपटना होगा.

PM Modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के करीब सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों संग वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की. इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बाद देश में उत्पन्न पेट्रोल-डीजल और गैस संबंधी समस्याओं पर तैयारी और समीक्षा था. मीटिंग में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से स्पष्ट कहा कि देश इस चुनौती से निपटेगा. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध से भारत समेत दुनियाभर में इसका असर देखने को मिला है, लेकिन इन चुनौतियों के बाद भी पीएम मोदी ने कहा कि हमें ‘टीम इंडिया’ की तरह मिलकर इस चुनौती से निपटना होगा.

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से क्या कहा?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति के मद्देनजर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ समीक्षा बैठक की.
  • पीएम ने भरोसा जताया कि ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर देश इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपटेगा.
  • सरकार की प्राथमिकताएं: आर्थिक व व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा और उद्योग-सप्लाई चेन को मजबूत करना.
  • राज्यों से सप्लाई चेन सुचारू रखने और जमाखोरी व मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया.
  • कृषि क्षेत्र में अग्रिम योजना बनाने, खासकर उर्वरक भंडारण और वितरण की निगरानी पर जोर दिया गया.
  • बदलती स्थिति से निपटने के लिए सभी स्तरों पर मजबूत समन्वय तंत्र बनाने की आवश्यकता बताई गई.
  • सीमा और तटीय राज्यों को शिपिंग, आवश्यक आपूर्ति और समुद्री गतिविधियों से जुड़े संभावित चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.
  • अफवाहों और गलत जानकारी के प्रसार पर सख्त चेतावनी, सही और विश्वसनीय जानकारी के प्रसार पर जोर.
  • मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार के कदमों की सराहना की और पीएम के नेतृत्व की प्रशंसा की.
  • वैश्विक अनिश्चितता के बीच ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले का स्वागत किया गया.
  • कमर्शियल LPG आवंटन बढ़ाकर 70% करने के फैसले का भी राज्यों ने स्वागत किया.
  • राज्यों ने भरोसा जताया कि उनके यहां पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है.
  • सभी मुख्यमंत्रियों ने केंद्र के साथ मिलकर स्थिति से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया ये ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक खत्म होने के बाद ट्वीट कर कहा, ‘पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण उत्पन्न हालात की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ बैठक की अध्यक्षता की. हमारी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया गया कि आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखने, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने, नागरिकों के हितों की रक्षा करने तथा उद्योग और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे.’

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ