संसद से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी का नया VIDEO, जानें क्या कहा

पीएम मोदी ने सभी से अपील की है कि विकसित भारत के सपने के लिए सभी लोगों को कंधे से कंधा मिलकर आगे बढ़ना है.

Pm Modi
विज्ञापन

एंटी पेपर लीक बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद पीएम मोदी ने गुरुवार रात एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि अब पेपर लीक करने वालों को जरा भी नहीं बख्शा जाएगा. साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि विकसित भारत के सपने के लिए सभी लोगों को कंधे से कंधा मिलकर आगे बढ़ना है.

पीएम मोदी ने वीडियो में कहा, ‘पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है. बच्चों के भविष्य के लिए भी इस वजह से संकट पैदा हो रहा है. इन सभी को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है. तकनीक की भरपूर जरूरत हो गई हैं.’

विज्ञापन

साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. कठोर कानूनों की भी जरूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे, जैसा मैंने वादा किया था, संसद के दोनों सदनों में ज्यादातर सांसदों ने इस बिल पर विस्तार से चर्चा की. आज दोनों सदनों ने इस कठोर प्रावधान वाले बिल को पास कर दिया है.

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, अब विश्वस्त विश्वस्त पद्धती की दिशा में जाने में अहम काम हुआ है. काम आगे भी चलता रहेगा. हम ऐसी परिस्थिती को लंबे सयम तक नहीं चलने देंगे. इस विश्वास के साथ सब मिलकर विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें.’

बता दें, छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन इतने बड़े स्तर पर था कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद सरकार एंटी पेपर लीक बिल लेकर आईं, जो बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच पास हुआ. इसके बाद गुरुवार को संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा ने भी इसे पास कर दिया.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ