PM Modi More Interested in Israel Than Manipur: मिजोरम दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर की चिंता नहीं है, क्योंकि उनकी दिलचस्पी इजराइल में है। इसके अलावा वे केंद्र की भाजपा सरकार पर भी जमकर बरसे। राहुल गांधी मिजोरम में आइजोल के दौरे पर हैं।
जीएसटी को लेकर केंद्र को घेरा
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आइजोल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी छोटे और मध्यम व्यवसायों को परेशान करने और भारत के किसानों को कमजोर करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि नोटबंदी का क्या हुआ? उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री का सोचा समझा हास्यास्पद विचार था।
अर्थव्यवस्था अभी भी ठीक नहीं हुई है। यदि आप भारत की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री की रणनीति को समझना चाहते हैं, तो इसे एक शब्द ‘अडानी’ में संक्षेपित किया जा सकता है।
मिजोरम से बताया अपना कनैक्शन
उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। यह अब एक राज्य नहीं है, बल्कि दो राज्य हैं। लोगों की हत्या कर दी गई है। महिलाओं से छेड़छाड़ की गई है और बच्चों को मार दिया गया है, लेकिन पीएम मोदी ने वहां यात्रा करने जरूरी नहीं समझा।
राहुल गांधी ने कहा कि मिजोरम के बारे में मेरी धारणा तब बनी जब मैं 16 साल का था। जब मैं 1986 में अपने पिता के साथ यहां आया था। मिजोरम के लोग सौम्य, दयालु और स्नेही हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल में दिलचस्पी है।
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
3 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
4 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
5 hrs agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
6 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
7 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
7 hrs agoLIVE: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान
8 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
9 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
16 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines