हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'होमुर्ज संकट' पर PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, मीटिंग में शामिल नहीं हुए ये 5 राज्य

All CM meeting: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. सभी खुदरा ईंधन आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच भारत में राज्यों की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. इस मीटिंग में ‘होर्मुज संकट’ को केंद्र में रखते हुए ऊर्जा आपूर्ति, ईंधन सुरक्षा और राज्य स्तर की योजनाओं पर चर्चा हुई. हालांकि, आचार संहिता लागू होने के कारण पांच चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक से दूर रहे. बताया जा रहा है कि इन राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए कैबिनेट सचिवालय अलग से बैठक बुलाएगा.

राज्यों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल


उधर, चुनावी राज्यों की अनुपस्थिति से सवाल उठे हैं कि क्या आचार संहिता का हवाला देकर राजनीतिक चर्चा से दूरी बनाई जा रही है? बैठक का मकसद पश्चिम एशिया में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से भड़के संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों का जायजा लेना था. होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है, जिसका असर भारत पर भी पड़ा है. सरकार ने इससे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. संसद के दोनों सदनों में पीएम मोदी ने इस संकट पर बयान दिया.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव में इस गांव ने बनाया NOTA को वोट देने का मन, मतदान से पहले मांगा समस्या का हल

विज्ञापन

देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं


वहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. सभी खुदरा ईंधन आउटलेट्स पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की कि ‘साजिशन फैलाई जा रही गलत सूचनाओं से भ्रमित न हों, जो अनावश्यक घबराहट पैदा करने का प्रयास है.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायस्वाल ने शुक्रवार को मीडिया से कहा, ‘हम सभी संबंधित देशों से संपर्क में हैं ताकि हमारे जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर ऊर्जा जरूरतें पूरी करें. चार एलपीजी से लदे जहाज सफलतापूर्वक भारत पहुंच चुके हैं.’

जायस्वाल ने आगे कहा, ‘यह 1.4 अरब लोगों की जरूरतें, बाजार की गतिशीलता और वैश्विक स्थिति पर आधारित है. ये तीन कारक हमारे निर्णयों का आधार हैं.’ भारत ने रूस से कच्चे तेल और एलएनजी आयात बढ़ाकर संकट का सामना किया है. अमेरिका से छूट लेकर आपूर्ति चेन मजबूत की गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने 3 राज्यों में उतारे स्टार प्रचारक, जानिए राहुल-प्रियंका के साथ लिस्ट में और कौन-कौन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola