इजरायल की संसद नेसेट (Knesset) के स्पीकर ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से नवाजा, जो वहां का सर्वोच्च सम्मान है. भारतीय प्रधानमंत्री इस ऐतिहासिक सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा विश्व नेताओं में भी शामिल हो गए हैं, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन द्वारा सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने यह सम्मान पीएम के व्यक्तिगत नेतृत्व में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया.
यह भी पढ़ें: ‘नरेंद्र, दोस्त से बढ़कर मेरे भाई…’, जब बेंजामिन नेतन्याहू ने की PM मोदी की दिल खोलकर तारीफ
हम आपके दर्द को समझते हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने नेसेट को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता दोहराई. उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले में मारे गए हर व्यक्ति व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'हम आपके दर्द को समझते हैं, आपके शोक में साझी हैं. भारत वर्तमान व भविष्य में इजरायल के साथ पूर्ण दृढ़ता से खड़ा है.' भारत में सदियों से यहूदियों को भेदभाव रहित जीवन मिलने का जिक्र कर मोदी ने समावेशी संस्कृति पर जोर दिया. गाजा शांति पहल का समर्थन करते हुए उन्होंने फिलिस्तीन मुद्दे के न्यायपूर्ण समाधान की बात कही.
यह भी पढ़ें: इजरायली संसद में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, Knesset को संबोधित कर प्रधानमंत्री ने रचा इतिहास; जानिए क्या बोले PM
फिलिस्तीन ने दिया था 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट'
जैसा कि हमने बताया इजरायल द्वारा मिला यह सम्मान पीएम मोदी को चुनिंदा वैश्विक नेताओं की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों से शीर्ष पुरस्कार मिले. 2018 में फिलिस्तीन ने PM मोदी को 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' से नवाजा था, जो विदेशी नेताओं का सर्वोच्च सम्मान है. नेसेट में खड़े तालियों और मोदी-मोदी के नारों के स्वागत के बीच पीएम मोदी ने सभ्यतागत बंधनों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भारत-इजरायल संबंध अब व्यापकता और गहराई दोनों में विस्तार पा रहे हैं.
इजरायल की संसद नेसेट (Knesset) के स्पीकर ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से नवाजा, जो वहां का सर्वोच्च सम्मान है. भारतीय प्रधानमंत्री इस ऐतिहासिक सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी उन चुनिंदा विश्व नेताओं में भी शामिल हो गए हैं, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन द्वारा सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है. नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने यह सम्मान पीएम के व्यक्तिगत नेतृत्व में भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया.
यह भी पढ़ें: ‘नरेंद्र, दोस्त से बढ़कर मेरे भाई…’, जब बेंजामिन नेतन्याहू ने की PM मोदी की दिल खोलकर तारीफ
हम आपके दर्द को समझते हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने नेसेट को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता दोहराई. उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले में मारे गए हर व्यक्ति व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘हम आपके दर्द को समझते हैं, आपके शोक में साझी हैं. भारत वर्तमान व भविष्य में इजरायल के साथ पूर्ण दृढ़ता से खड़ा है.’ भारत में सदियों से यहूदियों को भेदभाव रहित जीवन मिलने का जिक्र कर मोदी ने समावेशी संस्कृति पर जोर दिया. गाजा शांति पहल का समर्थन करते हुए उन्होंने फिलिस्तीन मुद्दे के न्यायपूर्ण समाधान की बात कही.
यह भी पढ़ें: इजरायली संसद में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, Knesset को संबोधित कर प्रधानमंत्री ने रचा इतिहास; जानिए क्या बोले PM
फिलिस्तीन ने दिया था ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट’
जैसा कि हमने बताया इजरायल द्वारा मिला यह सम्मान पीएम मोदी को चुनिंदा वैश्विक नेताओं की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों से शीर्ष पुरस्कार मिले. 2018 में फिलिस्तीन ने PM मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से नवाजा था, जो विदेशी नेताओं का सर्वोच्च सम्मान है. नेसेट में खड़े तालियों और मोदी-मोदी के नारों के स्वागत के बीच पीएम मोदी ने सभ्यतागत बंधनों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि भारत-इजरायल संबंध अब व्यापकता और गहराई दोनों में विस्तार पा रहे हैं.