इजरायली संसद में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, Knesset को संबोधित कर प्रधानमंत्री ने रचा इतिहास; जानिए क्या बोले PM

PM Modi In Israel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के इजरायल दौरे पर हैं. इजरायल की संसद नीसेट में पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ. इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताया. इस दौरान पीएम मोदी ने भी संसद को संबोधित किया .

PM Modi In Israel

Credit: Social Media

पीएम मोदी आज से दो दिन के इजरायल दौरे पर हैं. आज इजरायल की संसद Knesset में बड़ी ही गर्मजोशी के साथ वेलकम किया गया. ‘मोदी, मोदी’ के नारों के साथ PM भारत के प्रधानमंत्री का इजरायल की संसद में खड़े होकर तालियों के साथ स्वागत हुआ. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संसद में अपने भाषण के दौरान मोदी को ग्रेट फ्रेंड और महान नेता बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का इजराइल आना इजराइल आना उनके लिए गर्व की बात है. नेतन्याहू ने पीएम मोदी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया.

विज्ञापन


पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

इजरायल की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि वो अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों का अभिवादन और दोस्ती, सम्मान और साझेदारी का संदेश लाए हैं.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि उनका जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारत ने इजराइल को आधिकारिक मान्यता दी थी. पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर को हमास में हुए आतंकवादी हमले को याद करते हुए कहा कि भारत आपका दर्द समझता है और आपके दुख में शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि भारत इस समय और आगे भी पूरे भरोसे के साथ इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है.

इजरायल की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गाजा पीस इनिशिएटिव का भारत ने पक्का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए दुनिया के साथ है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी वजह आम लोगों की हत्या या आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकती. भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द सहा है. पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल की तरह, भारत की भी आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है.

इजरायली संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी ज़ुल्म या भेदभाव के रहते आए हैं. उन्होंने अपने धर्म को बचाए रखा है और समाज में पूरी तरह से हिस्सा लिया है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है. जल्द ही भारत दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होगा. पिछले कुछ सालों में, भारत ने दूसरे देशों के साथ कई जरूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ