---विज्ञापन---

देश angle-right

कूटनीति के बादशाह बने PM मोदी, इजरायल और फिलिस्तीन दोनों से मिला सर्वोच्च सम्मान, दुनिया में रचा इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी इजरायल और फिलिस्तीन दोनों का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के दुर्लभ नेता बन गए हैं. इजरायली संसद ने उन्हें अपना सबसे बड़ा पदक देकर ऐतिहासिक गौरव प्रदान किया है.

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व राजनीति के मंच पर एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो बहुत कम नेताओं के हिस्से आती है. इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने के बाद उन्हें वहां के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से नवाजा गया है. नेसेट के स्पीकर अमीर ओहाना ने पीएम मोदी को यह पदक प्रदान किया. यह सम्मान उनके उस असाधारण नेतृत्व के लिए दिया गया है जिसने भारत और इजरायल के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. पीएम मोदी इस पदक को पाने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं, जिसे उन्होंने दोनों देशों की अटूट दोस्ती को समर्पित किया.

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संतुलन की मिसाल

पीएम मोदी अब दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है. इससे पहले साल 2018 में उन्हें फिलिस्तीन का सबसे बड़ा पुरस्कार ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ मिल चुका है. यह सम्मान भारत और फिलिस्तीन के पुराने रिश्तों को मजबूती देने के लिए दिया गया था. कूटनीति की दुनिया में यह बहुत बड़ी बात मानी जाती है कि किसी नेता को इन दोनों परस्पर विरोधी पक्षों से इतना ऊंचा सम्मान मिले. यह भारत की संतुलित और निष्पक्ष विदेश नीति की एक शानदार जीत है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 10 अरब डॉलर का मास्टर प्लान! इजरायल दौरे के दूसरे दिन PM मोदी का शेड्यूल क्या?

सांसदों ने ली सेल्फी और मिला स्टैंडिंग ओवेशन

इजरायली संसद में पीएम मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला. जब उन्होंने अपना भाषण खत्म किया, तो सभी सांसदों ने अपनी जगह खड़े होकर देर तक तालियां बजाईं और उन्हें ‘स्टैंडिंग ओवेशन’ दिया. भाषण के बाद सांसदों के बीच पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने और हाथ मिलाने की होड़ मच गई. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इजरायल के साहस और संकल्प की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल का रिश्ता सिर्फ कुछ सालों का नहीं बल्कि दो हजार साल पुराना है, जिसका जिक्र प्राचीन ग्रंथों और इतिहास की किताबों में भी मिलता है.

---विज्ञापन---

यहूदी समुदाय और भारत का प्राचीन रिश्ता

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने भारत में रहने वाले यहूदी समुदाय का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने गर्व के साथ कहा कि सदियों पहले जब यहूदी व्यापारी भारत आए, तो वे हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा बन गए. भारत में उनके साथ कभी कोई भेदभाव या उत्पीड़न नहीं हुआ और उन्होंने पूरी आजादी के साथ अपने धर्म का पालन किया. प्रधानमंत्री ने प्राचीन व्यापारिक रिश्तों का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह हमारे पूर्वज समुद्र के रास्ते एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. आज का यह सम्मान न केवल उनके नेतृत्व की पहचान है बल्कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों का जश्न भी है.

First published on: Feb 26, 2026 07:00 AM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में तीन वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. राजा ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.Com हिंदी से की थी. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola