प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसदों को सलाह- मोटा अनाज खुद भी खाएं और लोगों को भी खाने के लिए प्रेरित करें
Edited By Kumar Gaurav

Edited By Kumar Gaurav

कुमार गौरव, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में चुनावी जीत का नहीं बल्कि स्वस्थ रहने का मंत्र दिया। संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग में संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मिलेट्स (मोटा अनाज) के भोजन को जन आंदोलन बनाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे देश में पोषण अभियान को बढ़ावा मिल सकता है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, मिलेट्स की मांग और स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से इसके विषय में जागरूकता के प्रसार के लिए अनेक कदम उठा रहा है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में जी-20 से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लाखों लोग भारत आएंगे। सरकार की कोशिश होगी कि उन्हें जो भोजन परोसा जाएगा, उसमें मिलेट्स से बना खाना भी होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को मिलेट्स खाने और लोगों को भी इसे खाने के लिए प्रोत्साहित करने की नसीहत देते हुए मिलेट्स को लेकर स्कूल-कॉलेजों में चर्चा और देश भर में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करने का आह्वान करते हुए इसे एक जनांदोलन बनाने की भी बात बैठक में कही।
इसको बढ़ावा देने के लिए आज कृषि मंत्रालय ने संसद भवन में सांसदों को मिलेट्स यानि मोटे अनाज से तैयार व्यंजनों के लंच के लिए आमंत्रित किया था।
Today's millet lunch menu |Food items made of millet included in today's menu for lunch at Parliament
Earlier today, at BJP Parliamentary Party meeting PM laid emphasis on celebration of International Millet Year 2023 & suggested ways to promote nutrition campaign through millet pic.twitter.com/yCG0TZ5gfp
— ANI (@ANI) December 20, 2022
आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में संसदीय कार्य को लेकर, संसदीय कार्य राज्य मंत्री के द्वारा एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया। साथ ही इसी बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी-20 को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: