Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

PM Modi Address Lok Sabha: हंगामे के चलते पीएम मोदी का भाषण टला

PM Modi Address Lok Sabha : संसद में पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे की किताब को लेकर चीन के मुद्दे पर संसद में गतिरोध बना हुआ है.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 4, 2026 17:17

PM Modi Address Lok Sabha Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे. लेकिन लोकसभा में भारी हंगामे के चलते उनका भाषण टल गया है. सदन को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. माना जा रहा था कि पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान न केवल सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. बल्कि हाल के दिनों में चर्चा का विषय बनी भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी अपनी बात रखेंगे.

---विज्ञापन---

16:54 (IST) 4 Feb 2026
राहुल गांधी को आज भी नहीं बोलने दिया गया - केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस MP केसी वेणुगोपाल कहते हैं, '...पिछले 2 दिनों से लोकसभा में क्या झगड़ा चल रहा था? कि आप आर्टिकल 349 के हिसाब से किताब नहीं पढ़ सकते... यह नियम के खिलाफ है, और राहुल गांधी नियम तोड़ रहे हैं. स्पीकर ने खुद फैसला सुनाया. आज राहुल गांधी ने कहा, 'मैं किताब या मैगज़ीन कोट नहीं कर रहा हूं; मैं बोलना चाहता हूँ.' तब भी उन्हें बोलने नहीं दिया गया; एक सेकंड के अंदर माइक बंद कर दिया गया... आज निशिकांत दुबे ने 5 मिनट तक किताब और मैगज़ीन कोट कीं, जो नियम के खिलाफ है... यह सरकार का दोहरा रवैया है... यह डेमोक्रेसी की साफ हत्या है...'

16:22 (IST) 4 Feb 2026
लोकसभा में पांच बजे बोलेंगे पीएम मोदी

16:21 (IST) 4 Feb 2026
राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर BJP का प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

First published on: Feb 04, 2026 04:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.