---विज्ञापन---

कौन-सी है सरकारी स्कीम? PM मोदी ने जारी की पहली किश्त, एक लाख लोगों के खाते में पहुंचे पैसे

PM Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक योजना के तहत करीब 540 करोड़ रुपये जारी करके पहली किस्त लोगों को दी। जानिए क्या है स्कीम और कैसे मिलेगा फायदा?

---विज्ञापन---

PM Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan: आज यानी 15 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री जनमन योजना की पहली किस्त जारी हुई। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान आज से शुरू हुआ, जिसके तहत खुद प्रधानमंत्री मोदी ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब एक लाख लोगों को योजना की पहली किस्त दी। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए यह योजना शुरू की गई है। इसके तहत इन समूहों का आर्थिक और सामाजिक विकास किया जाएगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या है योजना और उद्देश्य?

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लोगों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का मुख्य उद्देश्य ही आदिवासी समुदाय के लोगों को आवास प्रदान करना है। आदिवासी लोगों को आवास के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। योजना के तहत 4.90 लाख पक्के मकान देने की प्लानिंग है। एक मकान की लागत करीब 2.39 लाख रुपये है।

 

---विज्ञापन---

योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ आदिवासी समुदाय के लोगों, बहुसंख्यक जनजातियों, बस्तियों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। देशभर के 200 जिलों के 22 हजार लोग इस स्कीम के दायरे में आएंगे।

---विज्ञापन---

योजना का बजट

प्रधानमंत्री जनमन योजना का बजट करीब 24 करोड़ रुपये है। 9 मंत्रालय इसके तहत मिलकर काम करेंगे। 2023-24 के बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी। लाभार्थियों को 20% फंड और 30% लोन मिलेगा। 50% पैसे सरकार देगी। योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को ग्राम पंचायत या जिला प्रशासन के ऑफिस में संपर्क करना होगा।

First published on: Jan 15, 2024 05:30 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola