PM E-Drive Scheme: 5 राज्यों 10,900 इलेक्ट्रिक बसें देगी मोदी सरकार, सफर होगा अब और भी आसान

PM E-Drive Scheme: केंद्र सरकार की ओर से 5 शहरों को ई-बसों के लिए सब्सिडी दी जाने की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि सरकार का उद्देश्य इन शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसके साथ ही इन शहरों में लोगों के लिए उनका सफर भी आसान होगा।

PM E-Drive Scheme
विज्ञापन

PM E-Drive Scheme: केंद्र सरकार ने दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और तेलंगाना को 10,900 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए सब्सिडी देगी। हैवी इंडस्ट्रीज मिनिस्टर ने बताया कि ये बसें अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और सूरत की सड़कों पर चलेंगी। हैवी इंडस्ट्रीज मिनिस्टर एचडी कुमारस्वामी ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक, शहर में सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, स्मार्ट और ज्यादा कुशल बनाने के लिए सक्रिय रूप से इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च कर रहे हैं।

किसे मिली कितनी बसें

बता दें कि सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत बेंगलुरु को 4,500, हैदराबाद को 2,000, दिल्ली को 2,800, अहमदाबाद को 1,000 और सूरत को 600 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम केवल इलेक्ट्रिक बसें आवंटित नहीं कर रहे हैं। हम नवाचार और पर्यावरण चेतना के साथ भारत की परिवहन प्रणाली के भविष्य को आकार दे रहे हैं। केंद्र और दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों के बीच समन्वय के साथ हम पीएम ई-ड्राइव वादे को पूरा करेंगे।

विज्ञापन

कितनी बसों को मिलेगी सब्सिडी?

पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत, केंद्र ने लगभग 4,391 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 14,028 बसों के लिए सब्सिडी प्रदान करने की योजना बनाई है। यह आवंटन जिसे वित्त वर्ष 2026 तक खर्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य 4 मिलियन से ज्यादा आबादी वाले नौ शहरों में प्रदूषण कम करने में मदद करेगा। इसमें नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, सूरत और पुणे शामिल हैं।

सरकार की ओर से 6 मीटर से 8 मीटर तक लंबी बसों को अधिकतम 20 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी, 8 मीटर से 10 मीटर तक लंबी बसों को अधिकतम 25 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी और 10 मीटर से 12 मीटर तक लंबी बसों को अधिकतम 35 लाख रुपये दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ