कांग्रेस ने शुरू किया ज्ञानेश कुमार का घेराव, देशभर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी
कांग्रेस ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ घेराबंदी शुरू कर दी है. पार्टी कार्यकर्ता पटना, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
कांग्रेस ने शुरू किया ज्ञानेश कुमार का घेराव
(Photo: ANI)
कांग्रेस ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ घेराबंदी शुरू कर दी है. पार्टी कार्यकर्ता पटना, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस लगातार ये मांग उठा रही है कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दें. पार्टी का कहना है कि ज्ञानेश कुमार के पद छोड़ने के बाद ही लोकतंत्र को बचाया जा सकता है.
CEC के खिलाफ मध्य प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ”देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए देशभक्त भारतीय राहुल गांधी की भावना के साथ खड़े हैं, जिसके तहत हमें लोकतंत्र, वोट और संविधान की रक्षा करनी है. जरूरत पड़ने पर हम अपने खून का एक-एक कतरा बहाने को तैयार हैं. हमने गिरफ्तारी के लिए खुद को पेश किया, पुलिस ने हमें जाने दिया. लेकिन लड़ाई जारी रहेगी. दो दिन बाद, गद्दार ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी.”
#WATCH मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए, देशभक्त भारतीय राहुल गांधी की उस भावना के साथ खड़े हैं जिसके तहत हमें लोकतंत्र, वोट और संविधान की रक्षा करनी है। ज़रूरत पड़ने पर हम अपने खून की एक-एक बूंद बहाने को तैयार हैं। हमने… https://t.co/gd6i5FSAG0pic.twitter.com/IA5XxdpzFX
पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही वामपंथी पार्टियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इस दौरान बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के मेडिकल छात्र भी अपनी मांगों को लेकर यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं, राजस्थान के जयपुर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया, जिसके बाद पुलिस को वॉटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा. इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
#WATCH बिहार: पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे वामपंथी दलों को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पटना स्थित बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज के मेडिकल छात्र भी अपनी मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहे थे। pic.twitter.com/L3B1CyolBw
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा- ”कांग्रेस और INDI गठबंधन देश की तरक्की से परेशान हैं. उनके मनगढ़ंत आरोप बार-बार तथ्यों की कसौटी पर गलत साबित हुए हैं. जब कोई नीति या विजन नहीं होता, तो नो भ्रम और अफरा-तफरी फैलाने का सहारा लेते हैं.” उन्होंने आगे कहा- ”चुनाव आयोग ने उनके आरोपों से जुड़े तथ्य साफ कर दिए हैं, फिर भी माहौल खराब करने की कोशिश जारी है. राहुल गांधी को ध्यान से सुनना चाहिए, किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वो सच नहीं हो जाता. जनता विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और दोहरे मापदंडों को पहले ही समझ चुकी है.”