हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यात्रीगण ध्यान दें: दिल्ली-NCR में रेलवे स्टेशन पर नहीं बिकेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, 28 अक्टूबर तक बाधित रहेगी सेवा

दिवाली और छठ को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर रेलवे ने दिल्ली के सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह रोक 28 अक्टूबर तक रहेगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर नहीं बिकेंगे प्लेटफॉर्म टिकट।

त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दिवाली और छठ को भीड़ को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की ब्रिकी पर अस्थाई रोक लगाई है। 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक यह रोक जारी रहेगी।

उत्तर रेलवे ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बताया कि दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली, आनंद बिहार टर्मिनल, गाजियाबाद और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर यह फैसला लागू रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं। कहा कि संभव हो, तो केवल वैध रेल टिकट वाले ही स्टेशन पर जाएं। साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपने सामान का ध्यान रखने, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और स्टेशनों के अंदर सामाजिक दूरी बनाने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए कई विशेष ट्रेनें चलाई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस साल संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुनी विशेष ट्रेनों चलाईं गई हैं। बताया कि 2024 में दिल्ली-पटना रूट पर 280 विशेष ट्रेनें चलाई गईं। इस साल 596 ट्रेनें चलाईं गईं हैं। पिछले साल दिल्ली-पटना रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई थी। इस बार दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola