भारत में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है. International Monetary Fund (IMF) के एशिया-प्रशांत विभाग के डायरेक्टर कृष्णा श्रीनिवासन ने हाल ही में संकेत दिया है कि ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होता है, तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होना तय माना जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 6 May Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां मिल रहा सबसे सस्ता फ्यूल, जानिए अपने शहर का भाव
श्रीनिवासन ने क्या कहा?
दरअसल, कृष्णा श्रीनिवासन 5 मई को नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है. उन्होंने कहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई तो बाजार ठप पड़ सकता है. दरअसल, भारत अपनी कुल जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है. ऐसे में जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर देश के ईंधन बाजार पर पड़ता है. अगर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते हैं, तो इसका असर सिर्फ वाहन चलाने की लागत तक सीमित नहीं रहेगा. परिवहन महंगा होने से खाने-पीने की चीजों, सब्जियों, दूध और बाकी जरूरी सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
इससे महंगाई दर बढ़ेगी और आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. खासकर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए ये स्थिति ज्यादा मुश्किल पैदा कर सकती है. ऐसे हालात में सरकार के सामने कीमतों को कंट्रोल करने की बड़ी चुनौती होती है. सरकार चाहे तो एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है या तेल कंपनियों को राहत देकर कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर सकती है. हालांकि, इन कदमों से सरकारी खजाने पर असर पड़ता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लिया जाता है. साथ ही, सरकार लंबे समय में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रही है ताकि आयात पर निर्भरता कम की जा सके.
ये भी पढ़ें: New Gas Cylinder Price Today: रसोई गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी, चेक करें आज का ताजा भाव
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
42 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
2 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines