6 May Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां मिल रहा सबसे सस्ता फ्यूल, जानिए अपने शहर का भाव

आज जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शहरों के हिसाब से कीमतों में बड़ा फर्क दिख रहा है. जानिए कहां सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा मिल रहा ईंधन.

Petrol-diesel today rate.jpg
1 / 7

06 मई 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर रेट स्थिर रखे गए हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली है.

विज्ञापन

क्यों स्थिर रखे गए ईंधन के दाम?

क्यों स्थिर रखे गए ईंधन के दाम?2 / 7

सरकार और ऑयल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है. इसका मकसद बढ़ती महंगाई के बीच लोगों पर अतिरिक्त बोझ न डालना है, जबकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बदल रही हैं. ईंधन की कीमतें सीधे ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करती हैं. ऐसे में दाम स्थिर रहने से आम लोगों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर3 / 7

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है. ईरान, इजराइल और अमेरिका से जुड़े हालातों के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता है, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है.

रोज सुबह अपडेट होते हैं दाम

रोज सुबह अपडेट होते हैं दाम4 / 7

भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के दाम अपडेट करती हैं. ये रेट कच्चे तेल की कीमत और डॉलर रुपये के एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होते हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

विज्ञापन

भारत के प्रमुख शहरों में आज के रेट

भारत के प्रमुख शहरों में आज के रेट5 / 7

नई दिल्ली-पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62, मुंबई-पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15, कोलकाता-पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76, चेन्नई-पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34, अहमदाबाद-पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17, बेंगलुरु-पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02, हैदराबाद-पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70, जयपुर-पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21, लखनऊ-पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80.

किन शहरों में सस्ता और महंगा ईंधन?

किन शहरों में सस्ता और महंगा ईंधन?6 / 7

अगर तुलना करें तो चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45 के साथ सबसे सस्ता नजर आ रहा है. वहीं हैदराबाद और पटना जैसे शहरों में ईंधन महंगा है. अन्य शहरों में रेट इस प्रकार हैं-

पुणे-पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57, चंडीगढ़-पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45, इंदौर-पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88, पटना-पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80, सूरत-पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00, नासिक-पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50.

विज्ञापन

UP के किन शहरों में सस्ता और महंगा ईंधन?

UP के किन शहरों में सस्ता और महंगा ईंधन?7 / 7

लखनऊ-पेट्रोल-₹95.58, डीजल ₹87.86,

नोएडा-पेट्रोल-₹95.12, डीजल ₹87.98,

गाजियाबाद-पेट्रोल-₹95.12, डीजल ₹87.47,

वाराणसी-पेट्रोल-₹95.09, डीजल ₹88.30,

आगरा (सबसे सस्ता)-पेट्रोल ₹94.42, डीजल ₹87.41,

 

बलिया (सबसे महंगा)-पेट्रोल ₹96.18, डीजल ₹88.77.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन