Petrol Diesel Price Reduction Plan : केंद्र सरकार देश की जनता को नए साल का बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है। इसके लिए सरकार ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इनकी कीमतों में 8 से 10 रुपये की कमी की जा सकती है। माना जा रहा है कि यह साल खत्म होने से पहले ही नई कीमतों का ऐलान किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अनुमति मिलना बाकी है। मंत्रालय का कहना है कि आयात किए गए कच्चे तेल की कीमतें तेजी से कम हुई हैं तो इसका लाभ देश की जनता को भी मिलना चाहिए। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय कच्चे तेल की कीमत 78.71 डॉलर (लगभग 6545 रुपये) है।
कच्चे तेल की कीमतों का ऐसा रहा हाल
वित्त वर्ष 2023-24 में अभी तक कच्चे तेल की औसत कीमत प्रति बैरल 77.14 डॉलर (करीब 6416 रुपये) है। सितंबर में यह आंकड़ा 93.54 डॉलर (करीब 7780 रुपये) और अक्टूबर में 90.08 (करीब 7492 रुपये) डॉलर था। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कच्चे तेल की औसत कीमत 93.15 (करीब7748 रुपये) डॉलर प्रति बैरल थी।
बता दें कि 6 अप्रैल 2022 से पेट्रोल-डीजल की रिफाइनरी से पहले की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में छह रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। उल्लेखनीय है कि अगले साल लोकसभा चुनाव भी हैं और केंद्र सरकार विपक्ष को महंगाई के मुद्दे पर घेरने का मौका नहीं देना चाहती है।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
15 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines