हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Parliament Special Session : पुरानी संसद को कहा जाए 'संविधान सदन'- पीएम मोदी

विज्ञापन

Parliament Special Session : भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ नए संसद भवन में आज से कामकाज शुरू होने जा रहा है। नए सदन भवन में दोपहर 1:15 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी, जबकि उसके एक घंटे बाद 2:15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी।

 

 

Parliament Special Session New Building Live Update :

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें….

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल भवन में अपने भाषण की शुरुआत गणेश चतुर्थी की शुभकामनाओं के साथ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम नए संसद भवन में नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं। हम विकसित भारत का संकल्प एक बार फिर दोहराने के संकल्प और उसे पूरा करने के इरादे से नए भवन में जा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल में अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह भावुक पल है और यह हमें हमारे कर्तव्यों के प्रति प्रेरित भी कर रहा है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा 1947 में अंग्रेजी हुकूमत ने सत्ता हस्तांतरण यहां किया था और सेंट्रल हॉल इस बात का गवाह रहा है। हमारी भावनाओं से सेंट्रल हॉल भरा हुआ है।
  • अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसी संसद में 4,000 से ज्यादा बिल पास हुए। मुस्लिम बहनों को यहीं से तीन तलाक से मुक्ति मिली। इसी संसद में ट्रांस जेडंर बिल भी पास हुआ।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल-370 इसी संसद में हटाया गया। इसके बाद शांति की राह पर जम्मू कश्मीर चल रहा है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और वो पूरे भरोसो के साथ कह रहे हैं कि भारत की अर्थव्यस्था जल्द दुनिया की टॉप थ्री अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे पंडित नेहरू, सरदार पटेल और आंबेडकर को किया याद

इससे पहले कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में आज हम सभी भारत की संसद की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। 1946 से 1949 तक इसी सेंट्रल हॉल में संविधान सभा की बैठक हुई थी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और बीआर अंबेडकर के योगदान को आज हम विनम्रता से आज भी याद करतें हैं।

विज्ञापन

इससे पहले आज सुबह पुराने संसद के सेंट्रल हॉल के सामने फोटो सेशन हुआ। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की ज्वाइंट ग्रुप फोटोग्राफी हुई। जानकारी के मुताबिक ग्रुप में तीन तरह की फोटोग्राफी की गई।  पहली फोटो में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य मौजूद रहे। जबकि दूसरी फोटो में राज्यसभा सदस्य और तीसरी फोटो में लोकसभा के सांसद मौजूद रहे।

  • दोनों सदनों के सभी सांसद फोटो सेशन के बाद सेंट्रल हॉल में जुटे हैं।

 

  • फोटो सेशन के दौरान गुजरात से बीजेपी सांसद नरहरि अमीन अचानक बेहोश हो गए। हालांकि अब वो ठीक हैं और फोटो सेशन में हिस्सा ले रहे हैं।

  • फोटो सेशन के लिए सभी सांसद संसद भवन पहुंच चुके हैं। फिलहाल संसद भवन में सांसदों फोटो सेशन चल रहा है।

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल के साथ नए संसद भवन मे ‘गृह प्रवेश’, आज, देश को 2047 तक विकसित बनाने का लिया जाएगा संकल्प

विज्ञापन

आपको बता दें कि नए संसद भवन में दोपहर 1.15 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी, वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी। नए संसद भवन में शिफ्ट होने के बाद लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला, प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का संबोधन होगा।

इससे पहले संसद के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह सत्र बहुत छोटा है इसलिए इसे ऐतिहासिक बनाने की हम सभी को कोशिश करना चाहिए।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola