---विज्ञापन---

देश

परीक्षा पे चर्चा 2026: आज छात्रों से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, देंगे टेंशन फ्री पढ़ाई करने के टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के तहत देशभर के छात्रों से संवाद करेंगे. इस दौरान वो परीक्षा के तनाव, टाइम मैनेजमेंट और आत्मविश्वास बढ़ाने को लेकर जरूरी टिप्स देंगे

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 6, 2026 08:31
pm modi
Credit: Social Media

आज यानी 6 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9वीं बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में देश भर के लाखों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे. ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा,  इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है. परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी. तब से लेकर अब तक ये छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है. हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि छात्र मानसिक दबाव को समझ सकें और उससे निपटने के सही तरीके सीख सकें.

ये भी पढ़ें: नेहरू और इंदिरा गांधी ने भारतीयों के लिए क्या कहा था? जिसका जिक्र कर PM मोदी ने कांग्रेस को लपेटा

---विज्ञापन---

इस बार क्या है खास?

इस साल के कार्यक्रम में लाखों छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. प्रधानमंत्री मोदी छात्रों द्वारा भेजे गए सवालों के जवाब देंगे और पढ़ाई से जुड़े अनुभव साझा करेंगे. इसमें परीक्षा का डर, समय का सही उपयोग, ध्यान और एकाग्रता, आत्मविश्वास और जीवन में असफलता से सीख जैसे विषयों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं है, बल्कि ये सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है. वो छात्रों को समझाने की कोशिश करते हैं कि नंबर से ज्यादा जरूरी ज्ञान और आत्मविश्वास होता है.

टीचर्स और पैरेंट्स के लिए क्यों जरूरी?

ये कार्यक्रम दूरदर्शन, यूट्यूब, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल माध्यमों पर लाइव देखा जा सकता है. देश के कई स्कूलों और कॉलेजों में भी इसका प्रसारण किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इससे जुड़ सकें. शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी ये कार्यक्रम खास होता है, क्योंकि इसमें बच्चों को समझने और उनका मनोबल बढ़ाने के तरीके बताए जाते हैं. कुल मिलाकर, ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ छात्रों को पॉजिटिव सोच, तनाव मुक्त तैयारी और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी काशी को देंगे बड़ी सौगात, सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, रोप-वे और सर्किट हाउस जैसे कई प्रोजेक्ट्स हैं शामिल

First published on: Feb 06, 2026 07:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.