विशाल अग्रिश
भारत और पाकिस्तान के सम्बन्ध लगातार बिगड़ रहे हैं। अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी भी आमने सामने आ गए हैं। शहजाद भट्टी ने अपनी वीडियो के जरिए सोशल मीडिया के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है। वीडियो में शहजाद भट्टी ने लॉरेंस को उसकी पोल पट्टी खोलने की भी धमकी दी है।
मुसेवाला और बाबा सिद्दिकी की हत्या पर घेरा
शहजाद भट्टी वीडियो में कह रहा है कि सिद्धु मुसेवाला का कत्ल और एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या की पोल खोल देगा। अब कोई दोस्ती नहीं बल्कि देश पहले है। दरअसल लॉरेस बिश्नोई ग्रुप ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर पहलगाम हत्याकांड का बदला लेने और तुम हाथ मिलाओगे तो गले लगाएंगे। अगर आंख दिखाओगे तो आंखे निकाल लेंगे अगर ऐसी नीच हरकत करोगे तो पाकिस्तान में घुसकर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। साथ ही आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर भी क्रॉस का निशान बना दिया है। शहजाद ने अपनी वीडियो लॉरेंस ग्रुप की धमकी के कुछ दिन बाद जारी किया है
जिशान अख्तर है बाबा की हत्या में शामिल
शहजाद भट्टी ने आगे कहा कि मुझे मजबूर न करो कि मैं ऑडियो वीडियो मीडिया के समाने रख दूं जिसके बाद तुम्हारी सरकार तुमसे सवाल जवाब करे और किस राजनेता के कहने पर बाबा सादिकी की हत्या की गई। तुम सबको पहले ही पता है कि जिशान अख्तर पहले ही बाबा सिद्दिकी की हत्या में शामिल है। वह किसके पास है यह सभी को पता है।
सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड किसने करवाया?
शहजाद भट्टी ने सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड को लेकर भी बड़ी बात कही है। किस बंदे ने हथियारों के पैसे दिए, हथियार कहा से आए इस मामले में क्या-क्या कहा कहा हुआ इसका सारा रिकॉर्ड भट्टी ने अपने पास होने का दावा किया है वही उसने कहा कि यदि देश पर बात आएगी तो सारा कुछ बाहर आ जाएगा।
झूठी पोस्ट डालकर नहीं बना डॉन
भट्टी ने कहा कि जब तुमसे मेरा संबंध था तब मैं तुमसे बड़ा था और आज भी बड़ा हूं न कि मैं झूठी पोस्ट डाल कर डॉन बना हूं। इस्लाम और देश के नाम पर आंच आई तो सारा कुछ बाहर आ जाएगा। अंत में भट्टी ने कहा कि यारी दोस्ती अब खत्म आगे से तुम्हारे मुंह से ऐसी कोई बात न सुनु। तुम लोग कौन से अच्छे काम करते हो बाबा सिद्दिकी मुस्लिम था और उसको मुस्लिम के ही हाथों से मरवा दिया। सिद्धू मुसेवाला के साथ तो तुम्हारा कोई विवाद नहीं था मगर सिर्फ पैसे लेकर तुमने उसको मार दिया मुझे सब पता है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
19 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
40 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines