भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है। BSF ने इस पाकिस्तानी नागरिक को अपने कब्जे में लिया है और इससे पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार शख्स, सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। BSF ने शख्स को पकड़ने के लिए गुरुदासपुर पुलिस को सौंप दिया है। शख्स का नाम मोहम्मद हुसैन बताया जा रहा है।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी नागरिक को अरेस्ट किया है। ये गिरफ्तारी गांव ठाकुरपुर के पास सीमा पर हुई। आरोपी के पास से आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर उसकी पहचान हुसनैन लिखी है और वह गुज्जरांवाला का रहने वाला है।
पकड़े गए आरोपी के पास बरामद आईकार्ड
बताया जा रहा है कि पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक के पास से एक आईडी कार्ड बरामद किया गया है, जिसमें उसका नाम और अन्य जानकारी दर्ज है। BSF ने शख्स को पकड़कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है और अब इसके बाद उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। शख्स से पूछताछ की जा रही है।वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब पुलिस ने बताया कि शख्स मानसिक रूप से बीमार है और वह अवैध रूप से बॉर्डर पार करने के बाद सीमा के पास भटक रहा था।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ कई बड़े फैसले ले रहे हैं। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से ही विवाद बढ़ गया।
दो जासूस भी हुए गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने रविवार को बताया कि दो लोगों को अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और वायुसेना अड्डों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह के रूप में हुई है। ग्रामीण अमृतसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह ने कहा, “पलक शेर मसीह और सूरज मसीह के बारे में सूचना मिली थी, जो पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों के संपर्क में थे और उन्हें संवेदनशील प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी लीक कर रहे थे। हमने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे बहुत सारा डेटा बरामद किया है।”
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
22 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
1 hr agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines