जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। अमेरिका की दखलांदाजी के बाद भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हो गए। इस बीच भारत ने यह साफ कर दिया कि पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा तो तगड़ा जवाब देंगे।
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शनिवार को 15:35 बजे पाक DGMO के साथ मेरी बातचीत हुई और इसके परिणामस्वरूप 10 मई को 17:00 बजे से दोनों पक्षों द्वारा सीमा पार से गोलीबारी और हवाई घुसपैठ बंद हो गई। हमने 12 मई को 12:00 बजे आगे बात करने का भी फैसला किया, ताकि इस समझौते को लंबे समय तक बनाए रखने के तौर-तरीकों पर चर्चा की जा सके।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान आर्मी के 40 जवान और अधिकारियों की भी मौत, भारतीय सेना ने जारी किए एयर स्ट्राइक के नए Video
भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी
उन्होंने कहा कि निराशाजनक रूप से पाकिस्तानी सेना को सीमा पार और नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी और कल रात एवं आज तड़के ड्रोन घुसपैठ करके इसका उल्लंघन करने में सिर्फ कुछ घंटे लगे। इन उल्लंघनों का मजबूती से जवाब दिया गया। हमने आज सुबह अपने समकक्ष को एक और हॉटलाइन मैसेज भेजा है, जिसमें 10 मई को DGMO के बीच हुए समझौते के उल्लंघन को उजागर किया गया है और कहा गया है कि अगर आज रात उसके बाद या बाद में ऐसा दोबारा हुआ तो हम इसका कड़ा जवाब देंगे।
भारतीय सेना प्रमुख ने सेना कमांडर को दिए पूर्ण अधिकारी : DGMO
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख ने पाकिस्तान द्वारा किसी भी उल्लंघन की स्थिति में जवाबी कार्रवाई के लिए हमारे सेना कमांडर को पूर्ण अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश की तो भारतीय सेना करारा जवाब देगी। यह पूछे जाने पर कि कितने पाकिस्तानी विमान मार गिराए गए, इसके जवाब में एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि उनके विमानों को हमारी सीमा में घुसने से रोका गया। निश्चित रूप से हमने कुछ विमान मार गिराए हैं। निश्चित रूप से उनकी तरफ नुकसान हुआ है, जो हमने पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें : असीम मुनीर ने भेजा था सीजफायर का प्रपोजल, अब अमेरिका में पाकिस्तान की पोल खोलेगा भारत
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
1 hr agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
11 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
12 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
13 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
15 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines