असीम मुनीर ने भेजा था सीजफायर का प्रपोजल, अब अमेरिका में पाकिस्तान की पोल खोलेगा भारत

जब भारत ने पाकिस्तान को हमला किया तो पाक सेनाध्यक्ष असीम मुनीर डर गया। उसने अमेरिका के माध्यम से भारत के पास सीजफायर का प्रपोजल भेजा। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Asim Munir

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी गहरा गया था। इसे लेकर भारतीय सेना ने अपनी ताकत दिखाते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तानी सेना ने भी ड्रोन हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने उसे हवा में मार गिराया। इंडियन एयरफोर्स ने पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तान काफी घबरा गया था। इस बीच खबर आई है कि पाकिस्तान सेनाध्यक्ष असीम मुनीर ने सीजफायर का प्रपोजल भेजा था। अब भारत अमेरिका में पाकिस्तान की पोल खोलेगा।

सूत्र के मुताबिक, भारत की ओर से 9 मई को हवाई हमले किए गए और 10 मई की सुबह भारत द्वारा गोलाबारी की गई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर से बात करने के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को फोन किया और बताया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है।

जानें भारत ने पाकिस्तान को क्या दिया जवाब

भारत ने साफ कर दिया कि DGMO के बीच बातचीत होनी चाहिए, किसी और के बीच नहीं। पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय समकक्ष से 10 मई को दोपहर 1 बजे का समय मांगा। गौरतलब है कि भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के DGMO को बताया था कि उसने पाकिस्तान में आतंकी ढांचे पर हमला किया है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने भारत द्वारा हवाई ठिकानों पर हमला करने के बाद समय मांगा।Operation Sindoor

UNSC में पाकिस्तान की पोल खोलेगा भारत

आपको बता दें सूत्र के अनुसार, इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 1 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की। विदेश मंत्री ने उनसे कहा कि हम पाकिस्तान में आतंकवादियों पर हमला करेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। यह भी खबर आ रही है कि भारत आतंकवाद में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूतों के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक टीम भेजेगा। अगले सप्ताह यूएनएससीआर 1267 प्रतिबंध समिति की बैठक होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ