पैदल आए आतंकी, फोन छीन विदेशी हथियारों से बरसाईं गोलियां; NIA की जांच में और क्या-क्या खुलासे?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा गया है। जांच में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। पता चला है कि वारदात में आतंकियों ने AK-47 और M4 राइफल का प्रयोग किया। आतंकी घने जंगलों से घंटों पैदल चलकर पहलगाम पहुंचे थे। विस्तार से सभी बातों को जान लेते हैं।

Pahalgam Terror Attack 2025

Pahalgam Terror Attack 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। हमले में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है और कई घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हमले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक जंगलों के रास्ते आतंकी 20-22 घंटे का सफर तय करने के बाद बैसरन घाटी पहुंचे थे। इसके बाद धर्म पूछ-पूछकर लोगों पर फायरिंग की गई। आतंकियों की तलाश में सेना और सुरक्षाबलों की टीमें जुटी हुई हैं। आतंकियों के कई मददगार हिरासत में लिए गए हैं। देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़े एक्शन की डिमांड हो रही है।

विज्ञापन

एनआईए ने तेज की जांच

गृह मंत्रालय के आदेशों पर एनआईए ने अपनी जांच तेज कर दी है। सूत्रों के दौरान हमले से पहले आतंकियों ने पर्यटकों के 2 फोन छीने थे। हमले को 3 पाकिस्तानी और 1 स्थानीय आतंकी ने अंजाम दिया। स्थानीय आतंकी की पहचान की जा चुकी है, उसका नाम आदिल थोकर बताया गया है। वहीं, हमले के दौरान विदेशी हथियारों का भी प्रयोग किया गया। टूरिस्टों पर AK-47 और अमेरिकी M4 असॉल्ट राइफलों फायरिंग की गई थी। इनके कारतूस घटनास्थल से मिले हैं।

विज्ञापन

वीडियो भी आ चुका सामना

हमले का वीडियो भी सामने आया है, जो एनआईए के लिए जांच में बड़ा मददगार साबित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक जब आतंकी पर्यटकों पर फायरिंग कर रहे थे, तब किसी स्थानीय फोटोग्राफर ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो हमले से बचने के लिए ऊंचाई से बनाया गया था। इस वीडियो के जरिए आतंकी हमले की सटीक सच्चाई एनआईए सामने लाने में मददगार साबित होगी।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना के एक अफसर भी हमले के समय मौजूद थे, जिन्होंने कुछ सुराग एजेंसी को दिए हैं। ये अफसर फिलहाल कश्मीर में ही नियुक्त हैं, जो छुट्टी मनाने के लिए पहलगाम गए थे। सूत्रों के 2 आतंकी दुकानों के पीछे से घटनास्थल पर आए थे। भीड़ को कलमा पढ़ने को कहा और पहले चार लोगों को गोलियां मारी, इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई थी। बाद में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। आदिल थोकर ही जंगल के रास्ते से आतंकियों को लेकर आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ