---विज्ञापन---

अगले महीने से हांगकांग समेत 6 इंटरनेशनल रूटों पर बंद होंगी इंडिगो की उड़ानें, जानें क्या है वजह

यह घोषणा इंडिगो द्वारा मैनचेस्टर की उड़ानें 31 अगस्त से बंद करने के फैसले के ठीक दो दिन बाद आई है. असल में, ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में लंबे समय से कड़े प्रतिबंध लागू हैं.

---विज्ञापन---

गर्मियों की छुट्टियों में विदेश यात्रा का प्लान बना रहे भारतीय सैलानियों के लिए एक बड़ा झटका लगा है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अचानक अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया है. कंपनी आगामी 1 जुलाई से हांगकांग और शंघाई सहित छह प्रमुख विदेशी शहरों के लिए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने जा रही है.

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब समर वेकेशन के कारण उड़ानों में भारी भीड़ देखी जा रही है. कंपनी ने इसके पीछे कमजोर मांग और लगातार बढ़ रहे ऑपरेशनल खर्च को मुख्य वजह बताया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Air India के बाद अब IndiGo का झटका! इस रूट पर बंद होंगी उड़ानें; जानें क्‍या है वजह

3 महीने तक नहीं उड़ेंगे विमान

इंडिगो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन के प्रमुख पर्यटन और व्यापारिक केंद्रों को जोड़ने वाले इन रूटों पर सेवाएं अस्थायी तौर पर रोक दी जाएंगी. लंगकावी (मलेशिया), क्राबी (थाईलैंड), हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम), हांगकांग और शंघाई के लिए 1 जुलाई से उड़ान बंद होंगी. वहीं, सिएम रीप (कंबोडिया) के लिए 3 जुलाई से उड़ानें बंद होंगी.

---विज्ञापन---

कंपनी ने साफ किया है कि इन सभी 6 रूटों पर उड़ानें 30 सितंबर 2026 तक बंद रहेंगी. इसके बाद त्योहारों के सीजन को देखते हुए 1 अक्टूबर 2026 से इन रूट्स पर बुकिंग दोबारा शुरू की जाएगी. हालांकि, एयरलाइन ने यह भी कहा है कि यदि बाजार की स्थिति और मांग में पहले सुधार होता है, तो सेवाएं निर्धारित तारीख से पहले भी बहाल हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें : Air India, IndiGo Flight Alert: 1 जून से 3 महीने के लिए घटेंगी घरेलू उड़ानें; एयर इंडिया 15% और इंडिगो 7% तक कम करेगी फ्लाइट्स, महंगा हो सकता है सफर

---विज्ञापन---

ईरान युद्ध की मार

यह घोषणा इंडिगो द्वारा मैनचेस्टर की उड़ानें 31 अगस्त से बंद करने के फैसले के ठीक दो दिन बाद आई है. असल में, ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में लंबे समय से कड़े प्रतिबंध लागू हैं. कई प्रमुख हवाई गलियारे बंद होने की वजह से विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है.

लंबे रूट की वजह से उड़ानों के समय में काफी बढ़ोतरी हुई है और विमानन ईंधन के खर्च समेत कुल परिचालन लागत आसमान छूने लगी है. यही वजह है कि दिल्ली और मुंबई से पिछले साल ही शुरू की गई मैनचेस्टर जैसी लंबी दूरी की उड़ानें अब कंपनी के लिए व्यावसायिक रूप से घाटे का सौदा साबित हो रही थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का इंतजार खत्म! टिकट बुकिंग शुरू, जानें कब चलेगी पहली फ्लाइट

बता दें, इस कटौती के बावजूद एयरलाइन हर हफ्ते 1,800 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी रखेगी.

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2026 11:04 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola