Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया। 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद अब भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ गया है। सीमावर्ती गांव के निवासी गोलीबारी की आवाजों से सहम गए हैं। जिसके बाद लोगों को अंडरग्राउंड बंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं लोग इसके अलावा गांव से बाहर सुरक्षित जगहों पर भी जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है, जय हिंद’, राहुल गांधी और खड़गे ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेना को सराहा
लोगों ने बताया सीमा का मंजर
बारामुल्ला और कुपवाड़ा जिलों के उरी और तंगधार सेक्टरों के स्थानीय लोगों ने भारी गोलीबारी की सूचना शेयर की। लोगों ने बताया कि इसके बाद से यहां के लोगों में खौफ छाया हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार तंगधार के एक निवासी ने कहा, ‘हम भूमिगत बंकरों में छुप गए हैं। अगर बीते सालों की बात की जाए तो इस बार सबसे ज्यादा गोलीबारी की घटना दर्ज की गई। गोलीबारी के बाद यहां आग लग गई है।’
पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्रवाई
कश्मीर के स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बात करते हुए आंखों देखा मंजर बताया। उन्होंने बताया कि भारत के ऑपरेशन के बाद सीमा पर गोलीबारी की घटना हुई। दरअसल जब भारत ने पीओके के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया तो उसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा के पार तोपों से गोलीबारी की।
गोलीबारी में कई घर हुए क्षतिग्रस्त
उरी के निवासियों ने बताया कि ये गोलीबारी की घटना रात 11 बजे के आसपास हुई। गोलीबारी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें आग लग गई। इसके बाद हम सुरक्षित स्थानों पर चले गए। एक अन्य निवासी ने बताया कि ये गोले उरी के मेन शहर सलामाबाद के करीब गिरे। हमले के बाद हम कंजलवान के करीब पहुंचे, यहां पाकिस्तानी आर्मी ने हमे रोका।
पाक पर भारत की एयर स्ट्राइक
बता दें भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद पीओके के पास 9 आतंकी ठिकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे भारत के लोग और भारतीय राजनेता काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस एयर स्ट्राइक से भारतीयों को सुकून मिला है।
यह भी पढ़ें: 11वें दिन उरी, 12 दिन में पुलवामा और 13 दिन बाद पहलगाम का बदला, आतंक के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
5 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines