ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान और Pok में घुसकर भारतीय सेना और वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने LoC के इस पर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, पुंछ, तंगधार और अन्य बॉर्डर से सटे इलाकों में गोलाबारी की। पुंछ में गोलाबारी में सेना के लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए हैं। उनके 4 साथी भी गोलाबारी में घायल हुए हैं। दिनेश कुमार की शहादत की जानकारी व्हाइट नाइट कोर्प्स ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर दी। आइए शहीद जवान लांस नायक दिनेश कुमार के बारे में जानते हैं…
कौन हैं दिनेश कुमार?
पुंछ में शहीद लांस नायक दिनेश कुमार सेना की 5 फील्ड रेजीमेंट के जवान थे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की तो दिनेश और उनके साथियों ने जवाबी कार्रवाई की। इसब बीच एक बम दिनेश के सामने आकर गिरा और ब्लास्ट हो गया। धमाके में दिनेश और 4 अन्य जवान बुरी तरह घायल हो गए। पांचों को अस्पलात पहुंचाया गया, जहां दिनेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिनेश हरियाणा के पलवल जिले के गांव मोहम्मदपुर के रहने वाले हैं। सेना की ओर से दिनेश की शहादत की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है।
कब जॉइन की थी सेना?
दिनेश कुमार ने साल 2014 में सेना जॉइन की थी और पिछले 11 साल में वे कई राज्यों में सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में उनकी पदोन्नति हुई थी और उन्हें पुंछ में तैनाती मिली थी।
दिनेश के परिवार में कौन-कौन?
दिनेश के 4 छोटे भाई हैं। कपिल और हरदत्त भी सेना में हैं। वे अग्निवीर योजना के जरिए सेना में भर्ती हुए हैं। पुष्पेंद्र पढ़ाई करता है और विष्णु पिता के साथ खेती-बाड़ी करता है। दिनेश के एक भाई की पोस्टिंग जम्मू में है। दूसरा भाई मध्य प्रदेश के जबलपुर में तैनात है।
दिनेश की पत्नी कौन?
बलिदान जवान दिनेश की पत्नी का नाम सीमा है। वह पेशे से वकील हैं और वर्तमान में प्रेग्नेंट हैं। उनके 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पलवल में ससुराल में ही रहती हैं।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines