Operation Sindoor: सेना ने पहलगाम हमले के बदला ले लिया है। आधी रात तकरीबन 2 बजे भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदुर को अंजाम दिया। पीओके और पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर सेना ने एयर स्ट्राइक की। एयर स्ट्राइक के बाद कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। यहां पढ़िए किसने क्या-क्या कहा।
शुभम द्विवेदी की पत्नी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा, मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी।
संतोष जगदाले की पत्नी क्या बोलीं?
ANI से बातचीत पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले कहती हैं, “आतंकवादियों ने जिस तरह हमारी बेटियों का सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है। इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।
पाकिस्तान पर जोरदार हमला- शिवाली देशपांडे
डिफेंस एक्सपर्ट शिवाली देशपांडे ने कहा, “हमने पाकिस्तान के अंदर जोरदार हमला किया है। यह पहलगाम में जो हुआ उसका बदला है और जैसा कि पीएम मोदी ने कहा, ‘मिट्टी में मिला देंगे”।
शुभम द्विवेदी के रिश्तेदार का रिएक्शन
पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के रिश्तेदार मनोज द्विवेदी कहते हैं, 22 अप्रैल को जब हमारे बेटे की जान गई तो हमने बोला था कि हमारे देश में क्रांति आने वाली है। हमें यकीन था कि पीएम मोदी आतंकवाद को खत्म करने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाएंगे। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज सेना ने हमारे बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
बीजेपी MLA बोले हम पूरी तरह तैयार
पाकिस्तान के बारे में अखनूर से भाजपा विधायक मोहन लाल बोले- “यह कार्रवाई आतंकवाद और आतंकवादियों के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता की नीति के अनुरूप है। हमारी सरकार ने केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। अखनूर के लोगों का उत्साह ऊंचा है, हम पूरी तरह तैयार हैं।”
ये भी पढ़ें- हमारे आंसू नहीं रुक रहे, मोदी ने…’, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोली पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines