‘नहीं रुक रहे खुशी के आंसू’, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोली पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके खुशी के आंसू रुक नहीं रहे हैं।

image (6)

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हमला किया है। भारतीय वायुसेना की इस एयर स्ट्राइक पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले भारतीय सेना द्वारा किए गए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। असावरी जगदाले ने कहा कि हम खुशी से रो रहे थे। मोदी ने बदला लिया है।

विज्ञापन

‘नहीं रुक रहे खुशी के आंसू’

एएनआई से बात करते हुए असावरी ने कहा कि उनके खुशी के आंसू रुक नहीं रहे। मोदी ने बदला लिया है और जिस तरह से ऑपरेशन का नाम रखा गया था, हमारे आंसू नहीं रुक रहे थे। जिन बहनों के सिंदूर को इन आतंकवादियों ने मिटा दिया था। भारत ने उनके 9 ठिकानों पर हमला किया है। हमारी खुशी के आंसू बस नहीं रुक रहे हैं।

विज्ञापन

क्या बोलीं संतोष जगदाले की पत्नी?

वहीं, ऑपरेशन सिंदूर पर संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले कहा कि आतंकवादियों ने जिस तरह हमारी बेटियों का सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है… इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।

विज्ञापन

संजय द्विवेदी ने क्या कहा? 

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। वहीं, पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना और देश की सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से विश्वास की भावना पैदा हुई है। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश के लोगों का दर्द सुना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ