आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में ओएनजीसी (ONGC) के एक तेल कुएं में जबरदस्त गैस रिसाव के बाद भीषण आग लग गई. यह हादसा राजोल इलाके के इरुसुमंडा गांव में हुआ है. रिपेयरिंग के दौरान हुए एक धमाके से पूरा गांव हिल गया. ब्लास्ट के बाद आसमान में सैकड़ों फीट ऊपर उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई.
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और आस-पास के तीन गांवों को खाली कराया. लोगों को घरों में बिजली और गैस चूल्हे न जलाने की सख्त हिदायत दी गई है. ओएनजीसी की एक्सपर्ट टीमें और फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने की कोशिशों में जुटी हैं. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन स्थिति अभी भी काफी तनावपूर्ण बनी हुई है.
प्रशासन ने खाली कराए गांव
मिली जानकारी के अनुसार, ONGC के कुएं में मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसी दौरान कुएं से अचानक भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस बाहर निकलने लगी और देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और लपटें ऊंची हो गई. जिन्हें काबू करना मुश्किल हो गया. घटना के तुंरत बाद मौके पर पहुंचा प्रशासन अलर्ट मोड पर था और पूरे गांव में लाउडस्पीकर से तुरंत अनाउंसमेंट कराई गई और गांव के लोगों से तुरंत घरों को खाली करने की बात कही गई और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया. घटना के तुरंत बाद गांव के लोगों ने अपने मवेशियों को भी बचाया और उन्हें लेकर खेतों की ओर दौड़ने लगे.
अधिकारी कर रहे घटना की मॉनिटरिंग
घटना के तुरंत बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को सतर्क किया. फिलहाल प्रसाशन के अधिकारी घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इलाके की बिजली काट दी गई है जिससे कोई स्पार्क न हो. ग्रामीणों को बताया गया है कि जब तक गैस का दबाव कम नहीं होता तब तक खतरा बना रहेगा. रिलीफ कैंप्स में लोगों के रुकने का इंतजाम किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
4 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
4 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines