हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

One Nation One Election: इन देशों में पहले से लागू है ये व्यवस्था, भारत में भी हो चुके हैं एकसाथ चुनाव 

One Nation One Election: साल 1951 से लेकर 1967 के बीच हर पांच साल में लोकसभा और सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ करवाए गए थे।

विज्ञापन
संसद की फाइल फोटो

One Nation One Election: लोकसभा में मंगलवार को केंद्र सरकार ने One Nation One Election बिल पेश कर दिया है। बिल पर पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग हुई, जिस पर कुछ सांसदों को आपत्ति थी। इसके बाद पर्ची से मतदान हुआ, इस मतदान में बिल के पक्ष में 269 और विपक्ष में कुल 198 मत पड़े हैं। फिलहाल बिल को लेकर आगे की प्रक्रिया चल रही है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे गिनाते हुए संसद में कहा था कि देश में एक साथ चुनाव कराने से उन पर होने वाले खर्च कम होगा। इसके अलावा अलग-अलग चुनाव कराने पर प्रशासन और सुरक्षा बलों पर अधिक बोझ पड़ता है। यहां बता दें कि भारत में पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो चुके हैं। इसके अलावा दुनिया में कई देश हैं जहां ये व्यवस्था पहले से लागू है।

ये भी पढ़ें: सेना मुख्यालय से क्यों हटाई गई 1971 की विक्ट्री पेंटिंग? विवाद पर आर्मी ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

भारत में कब लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुए एकसाथ

जानकारी के अनुसार देश गणतंत्र होने के बाद साल 1951 से लेकर 1967 के बीच हर पांच साल में लोकसभा और सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ करवाए गए थे। इसके बाद देश में के कुछ राज्यों का पुनर्गठन हुआ और कई नए राज्य बने जिसके बाद साल 1968 में ये व्यवस्था खत्म करनी पड़ी।

दुनिया के इन 9 देशों में पहले से लागू है वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था

जानकारी के अनुसार अमेरिका, फ्रांस, स्वीडन, बेल्जियम, इंडोनेशिया, जर्मनी, जापान, फिलीपींस और दक्षिण अफ्रीका में वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था पहले से लागू है। हालांकि विपक्ष ने संसद में एक देश-एक चुनाव लागू करने में कई चुनौतियां गिनाई हैं। जैसे इंडिया में लोकसभा और विधानसभा का कार्यकाल पांच सालों का होता है, लेकिन इसे उससे पहले भी उन्हें भंग किया जा सकता है। ऐसे में एक देश-एक चुनाव को कैसे लागू होगा?

विज्ञापन

फ्रांस में नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल करने वाली पार्टी करती है प्रधानमंत्री की नियुक्ति

विश्व के जिन देशों में एक साथ चुनाव होते हैं उनकी बात करें तो अमेरिका में राष्ट्रपति, कांग्रेस और सीनेट के लिए हर चार साल नवंबर के पहले मंगलवार को मतदान होता है। यहां राष्ट्रपति, राज्यपाल, और स्थानीय अधिकारी अपने कार्यालय में वोटिंग करते हैं। इसी तरह फ्रांस में हर पांच साल में एक साथ राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली का चुनाव होता है। बता दें फ्रांस में नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल करने वाला दल प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है। स्वीडन में संसद और लोकल सरकार के लिए हर चार साल में एक बार चुनाव होता है। यहां एक ही दिन नगरपालिका, काउंटी परिषद के लिए भी वोटिंग होती है।

ये भी पढ़ें: पुतिन को बड़ा झटका, मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख को बम से उड़ाया; क्रेमलिन से 7 KM दूर हमला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola