पुतिन को बड़ा झटका, मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख को बम से उड़ाया; क्रेमलिन से 7 KM दूर हमला

Russia Ukraine War Update: यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस के लिए बुरी खबर सामने आई है। पुतिन के एक नजदीकी जनरल की मॉस्को में हत्या कर दी गई। बम ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

Russia Ukraine War

जनरल किरिलोव, राष्ट्रपति पुतिन।

विज्ञापन

Russia Ukraine War: यूक्रेन से भीषण जंग के बीच रूस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या का मामला सामने आया है। इगोर का क्रेमलिन (राष्ट्रपति आवास) के पास रियाजांस्की प्रॉस्पेक्ट पर स्थित एक अपार्टमेंट के बाहर मर्डर कर दिया गया। इगोर की हत्या राष्ट्रपति पुतिन के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। मंगलवार को मॉस्को में एक धमाका हुआ, जिसमें इगोर समेत दो लोग मारे गए। रूसी जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि बम इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाया गया था। किरिलोव और उनका एक सहायक धमाके की चपेट में आ गए। एजेंसियों के मुताबिक जान-बूझकर बम लगाया गया था।

यह भी पढ़ें:Dinga Dinga Disease: कोरोना के बाद आई खतरनाक बीमारी, इस देश में हाहाकार; ऐसे पहचाने लक्षण

Advertisment

इस हमले की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक इमारत का मलबा और टूटा दरवाजा नजर आ रहा है। खून से सनी बर्फ में दो डेडबॉडी भी नजर आ रही हैं। इलाके में पुलिस जांच करती दिख रही है। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। जहां पर किरिलोव पर अटैक हुआ, वहां से राष्ट्रपति भवन की दूरी सिर्फ 7 KM है। किरिलोव को दक्षिण पूर्वी इलाके में निशाना बनाया गया। इसी साल किरिलोव तब चर्चा में आए थे, जब इंग्लैंड ने उनके ऊपर बैन लगाया था।

यूक्रेन ने किरिलोव पर लगाए थे गंभीर आरोप

यूके के अनुसार किरिलोव यूक्रेन में रासायनिक हमलों की निगरानी कर रहे थे। उन्हें पुतिन का नजदीकी अधिकारी माना जाता था। जिनकी क्रेमलिन के कई फैसलों में भूमिका रही थी। रूस के रासायनिक, रेडियोधर्मी और जैविक रक्षा सैनिकों को RKhBZ के तौर पर जाना जाता है। यह रूस की ताकतवर स्पेशल फोर्स मानी जाती है। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी SBU ने एक दिन पहले ही आरोप लगाया था कि रूस यूक्रेन पर घातक रासायनिक हथियारों से हमला कर रहा है। इसके लिए जनरल किरिलोव जिम्मेदार हैं। हालांकि रूस ने इन आरोपों को गलत करार दिया था। ऐसे में अब किरिलोव की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। हमले के पीछे यूक्रेन है या कोई और देश, इस एंगल से भी जांच हो रही है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ