BJP Strategy for One Nation One Election: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच One Nation One Election को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के जम्मलमाडुगु में रविवार को मंत्री राजनाथा सिंह ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने One Nation One Election का जिक्र किया।
मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन लागू हो गया या नहीं। इसे लेकर भाजपा और PM मोदी का क्या प्लान है? उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार आने वाले 5 साल में देश में ‘एक देश एक चुनाव’ (One Nation One Election) की व्यवस्था लागू कर देगी। इस सिस्टम के लागू हो जाने से देशवासियों को कई फायदे होंगे। समय और पैसा दोनों बचेगा। देश का और ज्यादा आर्थिक विकास संभव होगा।
यह भी पढ़ें:Mayawati ने भतीजे के चुनाव प्रचार पर क्यों लगाई रोक? क्या है BSP सुप्रीमो की रणनीति?
राजनाथ सिंह ने विपक्षियों पर निशाना साधा
मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में कहा कि आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण प्रदेश पर 13.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज खड़ा हो गया है। लोग प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण सत्तारूढ़ दल से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आंध्र प्रदेश में सत्ता में आता है तो राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त कराया जाएगा। हम अगले 5 वर्षों में पूरे देश में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यवस्था लागू करके समय और ऊर्जा की बचत करेंगे।
सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस देश के राजनीतिक परिदृश्य से उसी तरह गायब हो जाएगी, जैसे डायनासोर धरती से गायब हो गए है। 10 साल बाद बच्चे से भी कांग्रेस के बारे में पूछेंगे तो वह कहेगा कि यह कांग्रेस क्या है? राहुल गांधी की पाकिस्तान में प्रशंसा होने का आरोप लगाते हुए मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गांधी परिवार को भारत में राजनीति करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को नजरअंदाज किया, जबकि उन्हें ऐसा करने का हक नहीं था।
यह भी पढ़ें:Kangana Ranaut के बयान पर बवाल, जानें एक्ट्रेस पर क्यों भड़के Tejashwi Yadav?
देश को 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बताया
मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। भाजपा की सरकार फिर से आई तो देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा। भाजपा-मोदी के राज में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा तो मोदी सरकार के प्रयासों से ही यूक्रेन में फंसे 22 हजार लोग सुरक्षित वतन लौट पाए।
मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप पार्टी और इसके नेताओं पर लगे थे, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी या मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाया। अयोध्या में राम मंदिर बना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी, 3 तलाक खत्म हुआ…यह सब भाजपा ही कर सकती है, कांग्रेस के बस का तो सिर्फ भ्रष्टाचार और बंटवारा है।
यह भी पढ़ें:‘डरो मत, भागो नहीं’; रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले PM मोदी?
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
5 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
5 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
12 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines